फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   BJP government wants to spoil the atmosphere: Ajay Rai

माहौल खराब करना चाहती है भाजपा सरकार : अजय राय

Wed, 09 Oct 2024 05:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 05:42 AM IST
विज्ञापन
BJP government wants to spoil the atmosphere: Ajay Rai
खैर विधानसभा के उपचुनाव में सियासी ताप बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को यहां कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश का माहौल खराब करना चाहती है। इसीलिए इनके द्वारा पोषित गाजियाबाद के एक महंत विवादित बयान देते हैं, लेकिन कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं होता है। उन पर रासुका के तहत कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन




प्रदेश अध्यक्ष मंगलवार को अलीगढ़ के खैर के गौमत चौराहे स्थित एक फार्म हाऊस में कांग्रेस के संविधान बचाओ संकल्प सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का सनातन धर्म सभी धर्मों के साथ खड़े रहना सिखाता है। प्रदेश अध्यक्ष ने सम्मेलन की भीड़ देख कर कहा कि सबसे अच्छा कार्यक्रम अलीगढ़ के खैर में हुआ है। राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करने में सहयोग करें। संविधान की रक्षा करना हमारा पहला कर्तव्य है। गन्ने की कीमत 500 रुपये क्विंटल होनी चाहिए।
विज्ञापन





यूपी प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहा कि वर्तमान मोदी-योगी सरकार लोकतंत्र का गला घोंटने का काम कर रही है, जिससे आमजन परेशान है। राहुल गांधी व सोनिया गांधी ने दलितों व आदिवासियों व किसानों की आवाज को संसद में उठाया तो उनका माइक बंद कर दिया जाता है। तीन काले अध्यादेश को राहुल गांधी व किसानों के कारण वापस लेना पड़ा। उपचुनाव में कांग्रेस पूरे दम के साथ चुनाव लड़ेगी। जिससे 2027 के चुनाव का रास्ता साफ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




सम्मेलन को पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय, सहप्रभारी तौकीर आलम ने संबोधित किया। प्रदेश के सह प्रभारी तौकीर आलम ने कहा कि प्रदेश में कानून नाम की कोई चीज नही बची । पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, विधायक आराधना मिश्रा, पूर्व विधायक विवेक बंसल सहित कई नेताओं ने सम्मेलन को संबोधित किया। सभी ने उपचुनाव में कांग्रेस-सपा के प्रत्याशी को मजबूत करने का आह्वान किया।





इस मौके पर महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रतिमा सिंह, रूही जुबेरी, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष योगेश दीक्षित, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सोमवीर सिंह, महानगर अध्यक्ष नवेद खान, अलीगढ़ प्रभारी कौशलेंद्र सिंह, विनीत पाराशर, पूर्व जिलाध्यक्ष गिरवर व संतोष सिंह, श्यौराज जीवन, राजेशराज जीवन, सपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी धनगर, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष जरीना आगा, परवेज अहमद, अखिलेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed