{"_id":"5daedea18ebc3e015c0cc855","slug":"bjp-flag-taken-off-from-mlas-car-before-entering-amu-premises","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू परिसर में प्रवेश से पहले भाजपा विधायक की गाड़ी से उतरवाया गया पार्टी का झंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएमयू परिसर में प्रवेश से पहले भाजपा विधायक की गाड़ी से उतरवाया गया पार्टी का झंडा
Tue, 22 Oct 2019 04:19 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: Prachi Priyam
Updated Tue, 22 Oct 2019 04:19 PM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की प्रॉक्टोरियल टीम ने मंगलवार को बाबा सैयद गेट पर बरौली से भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री दलवीर सिंह के वाहन से जबरन भाजपा का झंडा उतरवा लिया। दरअसल यूनिवर्सिटी में विधायक दलवीर सिंह के नाती विजय सिंह उर्फ पप्पू स्नातक प्रथम वर्ष में पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
दोपहर करीब 3:30 बजे विजय सिंह को लेने के लिए भाजपा विधायक का ड्राइवर स्कॉर्पियो से यूनिवर्सिटी परिसर में आया था। जब यूनिवर्सिटी के बाबा सैयद गेट के पास पहुंचा तो प्रॉक्टोरियल टीम ने वाहन में लगा भाजपा का झंडा उतरवा दिया। ड्राइवर का कहना है कि भाजपा झंडा जबरन हटवाया गया है।
विज्ञापन
