फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   BJP diverting from the issue by showing Purvanchal Expressway

अलीगढ़ः पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को दिखा कर मुद्दे से भटका रही भाजपा

Wed, 17 Nov 2021 01:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
BJP diverting from the issue by showing Purvanchal Expressway
सपा नेता चौधरी बिजेन्द्र सिंह साथ में नासिर गाजी और लोकेश चौधरी । - फोटो : CITY OFFICE
देश में किसान से लेकर आम जनता महंगाई और भ्रष्टाचार से परेशान है। महंगाई और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सत्ता में आने वाली भाजपा अपने मुद्दों से भटक चुकी है। जम्मू-कश्मीर में आए दिन सेना के जवान शहीद हो रहे हैं। इस पर कुछ करने की बजाय सरकार पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का लोकार्पण दिखाकर जनता को मुद्दे से भटकाना चाहती है। जबकि यह एक्सप्रेसवे अखिलेश यादव की देन है।
विज्ञापन

पूर्व सांसद व वरिष्ठ सपा नेता चौ. बिजेंद्र सिंह ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि सपा सरकार में ही पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की नींव रखी गई थी। उसी समय डिजाइन, टेंडर व स्वीकृति हुई थी। मौजूदा सरकार ने केवल फीता काटा है। भाजपाई यदि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के लोकार्पण का प्रचार कर रहे हैं तो यह भी बताएं कि इसकी नींव किसने रखी, डिजाइन किसने पास किया। टेंडर किसने करवाए। तभी इसका श्रेय लें। किसी और के श्रेय को अपना न बनाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पड़ोसी देशों से संबंध खराब होते जा रहे है। इसका क्या कारण है। क्या ऐसे ही देश विश्व गुरु बनेगा। साथ ही कहा कि बिजली दरों के साथ दवाओं की कीमतों में भी वृद्धि तेजी से हुई है। खाद्य तेल, डीजल, पेट्रोल व रसोई गैस के दाम भी दिन प्रति दिन बढ़ते जा रहे हैं। इस मौके पर नासिर गाजी व लोकेश चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed