फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   BJP claims 25 members after SP-RLD

सपा-रालोद के बाद भाजपा ने ठोंका 25 सदस्यों का दावा

Sat, 08 May 2021 12:46 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
BJP claims 25 members after SP-RLD
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव की अधिसूचना जारी होने का इंतजार बढ़ता जा रहा है। माना जा रहा है कि आगामी 15 मई तक अधिसूचना जारी होगी। इसके बाद जिला निर्वाचन अधिकारी इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाएंगे। 47 सदस्यों के इस सदन में 24 की संख्या पर बहुमत होगा। बीती पांच मई को सपा-रालोद द्वारा संयुक्त रूप से 11 दूनी 22 के फंडे का एलान होने के बाद भाजपा भी बहुमत को लेकर आक्रामक हो रही है। भाजपाई खेमे से 25 सदस्यों के समर्थन का दावा होने लगा है।
विज्ञापन

पार्टी के नेता कह रहे हैं कि उनके पास पूर्ण बहुमत है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर पार्टी विजय हासिल करेगी। इस चुनाव में भाजपा के 9 प्रत्याशी जीते हैं। पार्टी ने 47 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, छह बागी प्रत्याशी भी निर्दलीय होकर चुनाव जीते हैं। ऐसे में भाजपा बागियों को अपने खेमे में गिनते हुए 15 तक पहुंच रही है, लेकिन नेता 25 सदस्यों का समर्थन जुटा लेने का दावा करने लगे हैं।
विज्ञापन

भाजपा के इस दावे के सामने आने के बाद सपा जिलाध्यक्ष गिरीश यादव का कहना है कि वह रालोद के साथ लगभग 22 की संख्या तक पहुंच रहे हैं। बाकी दो तीन निर्दलीय और उनके साथ जुड़ने के लिए तैयार हैं। उनको केवल जिला पंचायत अध्यक्ष पद प्रत्याशी अर्चना यादव के पति संजय यादव के ठीक होकर वापस आने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौर हो कि संजय यादव बीती 25 अप्रैल से कोरोना संक्रमित होने के बाद से गुरुग्राम के वेदांता हॉस्पिटल में उपचाराधीन है। जिलाध्यक्ष गिरीश यादव एवं जिला प्रवक्ता रत्नाकर पांडेय ने कहा कि अगर संजय की तबियत नहीं बिगड़ती तो अब तक चुनाव एकतरफा हो चुका होता।
रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष रामबहादुर सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी के मुखिया चौ. अजित सिंह के निधन के कारण दूसरी बैठक नहीं हो सकी है। जल्द ही दूसरी बैठक होगी। जिसमें आगे की रणनीति तय होगी। पार्टी जल्द ही अध्यक्ष बनवाएगी।
इधर, तेजी से बदल रहे घटनाक्रम में निर्दलीय खेमे ने बसपा के नेताओं का मन टटोला है। जिससे उनकी रणनीति भी जानी जा सके। बसपा जिलाध्यक्ष रतनदीप सिंह ने बताया कि उनकी पार्टी से जिला पंचायत अध्यक्ष पद को लेकर पिंकी सिंह पत्नी संजय सिंह दावेदारी कर रही हैं।

एक अन्य निर्दलीय लक्ष्मी देवी पत्नी योगेश प्रधान वार्ड 17 से हैं। इन दोनों नामों पर विचार चल रहा है। इसके अलावा निर्दलीय खेमे से लोग समर्थन मांग रहे हैं। बसपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि उनके पास पार्टी के छह और एक अन्य सदस्य का समर्थन है। कुछ और लोग भी साथ देने की बात कह रहे हैं। पार्टी अपना जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने का हर संभव प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed