{"_id":"605265e48ebc3e8ca76f7124","slug":"bjp-booth-president-arrested-on-charges-selling-cow-city-office-news-ali258889872","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टा गोवंश बेचने में भाजपा बूथ अध्यक्ष सहित दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुट्टा गोवंश बेचने में भाजपा बूथ अध्यक्ष सहित दो गिरफ्तार
विज्ञापन
बीजेपी बूथ अध्यक्ष की बरामद बाइक।
थाना क्षेत्र में जिरौली पिलखना मार्ग पर बुधवार दोपहर ग्रामीणों ने एक लावारिस गोवंश को पकड़कर बेचने के आरोप में दबोच लिया। इस दौरान पकड़े गए एक व्यक्ति की जमकर पिटाई की और बाद में दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों लोगों में जिस पर गोवंश को बेचने का आरोप है, वह भाजपा का क्षेत्र के गांव का बूथ अध्यक्ष है। देर रात पुलिस मामले में जांच की बात कह रही थी।
गांव जिरौली हीरा सिंह के विकास कुमार आदि ग्रामीणों ने पुलिस को बताया है कि बुधवार की दोपहर समय करीब एक बजे उनके क्षेत्र का ही एक व्यक्ति आवारा गोवंश को पकड़ कर पड़ोसी कस्बे के रहने वाले गैर समुदाय के व्यक्ति को बेच रहा था। इस खबर पर तमाम ग्रामीण एकत्रित हो गए और दोनों को रंगे हाथ गोवंश को पकड़कर एक दूसरे को सौंपते हुए दबोच लिया। इस दौरान हंगामा करते हुए गोवंश को खरीदने वाले को पीट दिया। खबर पर इलाका पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस दोनों आरोपियों को पकड़ कर थाने ले गई। वहीं ग्रामीणों ने थाने पहुंच कर आरोपियों के खिलाफ गे तस्करी के आरोप में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
इधर, जिस पर गोवंश को दो दिन पहले पकड़कर अपने गांव में ही रखने और उसे आज गैर समुदाय के व्यक्ति को बेचने का आरोप है वह क्षेत्र से ही भाजपा का बूथ अध्यक्ष है और उसकी बाइक पर भी बूथ अध्यक्ष लिखा हुआ है। जिसे पुलिस ने मौके से बाइक सहित पकड़ा है। उस पर आरोप है कि उसने पच्चीस सौ रुपये में गोवंश को बेचा है। देर रात एसओ रजत शर्मा जांच पड़ताल में जुटे थे। उन्होंने बताया कि अभी आरोपों को तस्दीक किया जा रहा है। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दोनों लोग थाने में हैं और गांव से लोग भी बुलाए गए हैं।