फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Birth death certificate board reprimanded

Aligarh news: जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के पटल बाबू को फटकार, सात से 15 दिन में जारी करने के निर्देश

Fri, 17 Feb 2023 08:31 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 17 Feb 2023 08:31 PM IST
सार

अलीगढ़ नगर आयुक्त ने नगर निगम में जन्म-मृत्यु पंजीकरण के लिए आवेदक के अतिरिक्त किसी भी अवांछनीय तत्व के प्रवेश पर पूर्णतः प्रतिबंध लगा दिया है। सात से 15 दिन में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Birth death certificate board reprimanded
नगर आयुक्त अमित आसेरी औचक निरीक्षण करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ नगर निगम के नगर आयुक्त अमित आसेरी ने जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र पटल पर पंजीकरण के बारे में सच्चाई जानने के लिए शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया। उन्होंने प्रमाण पत्र देरी से जारी करने पर पटल बाबू को फटकार लगाई। सात से 15 दिन में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


नगर आयुक्त को पटल बाबू चिरंजीलाल के पास रिपोर्ट लगे कई आवेदन पत्र मिले, जिस पर नगर आयुक्त ने नाराजगी की और इससे पता चलता है कि लोग खुद रिपोर्ट लगवाकर नगर निगम में जमा कर रहे हैं। यह व्यवस्था बेहद खराब है। एकल खिड़की प्रक्रिया होने के बाद भी आवेदक रिपोर्ट के लिए इधर-उधर चक्कर लगा रहे हैं। 
विज्ञापन


नगर आयुक्त ने नगर निगम में जन्म-मृत्यु पंजीकरण के लिए आवेदक के अतिरिक्त किसी भी अवांछनीय तत्व के प्रवेश पर पूर्णतः प्रतिबंध लगा दिया है। उन्होंने नागरिकों को अपना आवेदन भरकर एकल खिड़की पर जमा करने की अपील की है। यहीं से सभी रिपोर्ट लगाने की कार्रवाई संबंधित ज़ोनल अधिकारी व कर्मचारियों को करनी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed