फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Birth certificate and Aadhar card for admission

Admission: बच्चे का नहीं है जन्म प्रमाणपत्र-आधार कार्ड, न हों परेशान, परिषदीय स्कूलों में मिलेगा दाखिला

Sun, 22 Mar 2026 02:30 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sun, 22 Mar 2026 02:30 PM IST
सार

अगर आपके पास बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र या आधार कार्ड नहीं है तो परिषदीय स्कूल वाले दाखिले से नहीं रोक सकते हैं। अभिभावकों द्वारा दी गई स्व-घोषणा और जानकारी को ही पूरी तरह मान्य माना जाएगा।

विज्ञापन
Birth certificate and Aadhar card for admission
परिषदीय विद्यालय में पढ़ाई करते बच्चे - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

नए शैक्षिक सत्र में अब जन्म प्रमाणपत्र या आधार कार्ड के अभाव में किसी भी बच्चे को परिषदीय स्कूलों में दाखिला देने से इन्कार नहीं किया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग ने निर्देश जारी किए हैं कि ऐसे मामलों में अभिभावकों द्वारा दी गई स्व-घोषणा और जानकारी को ही पूरी तरह मान्य माना जाएगा।

विज्ञापन


एक अप्रैल से जनपद में स्कूल चलो अभियान शुरू हो रहा है। यह अभियान दो चरणों में चलेगा। पहला चरण एक से 15 अप्रैल तक और दूसरा चरण एक जुलाई से 15 जुलाई तक। अभियान का मुख्य लक्ष्य शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना और कक्षा में बच्चों की निरंतर उपस्थिति बनाए रखना है। अभियान के सफलता की जिम्मेदारी आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षक, बीएसए, डीआईओएस की होगी। बालिकाओं, दिव्यांग बच्चों, झुग्गी-झोपड़ी और ईंट-भट्ठों पर रहने वाले बच्चों के नामांकन पर विशेष ध्यान होगा।

विज्ञापन

स्कूल चलो अभियान दो चरणों में चलेगा। पहला चरण एक अप्रैल से शुरू हो रहा है। बच्चों के नामांकन को लेकर शासन स्तर से जारी आदेश का पालन किया जाएगा।-डॉ. राकेश कुमार सिंह, बीएसए

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed