फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bikers gang fired on two including former AMU student in Rangbaazi, condition critical

Aligarh: रंगबाजी में बाइकर्स गैंग ने पूर्व एएमयू छात्र समेत दो पर की फायरिंग, हालत गंभीर

Wed, 26 Oct 2022 02:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 26 Oct 2022 02:15 AM IST
सार

सीओ सिविल लाइंस श्वेताभ पांडेय ने बताया कि चश्मदीद के अनुसार एक हमलावर युवक की पहचान कर ली गई है, जबकि उसके अन्य साथियों की पहचान के साथ धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Bikers gang fired on two including former AMU student in Rangbaazi, condition critical
अस्पताल में भर्ती सीने में गोली लगने से घायल युवक। संवाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंगलवार की देर रात महानगर के सेंटर प्वाइंट चौराहे पर बाइकर्स गैंग से किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के विवाद में गैंग सदस्यों ने रामघाट रोड पर पूर्व एएमयू छात्र को घेर लिया। रंगबाजी को लेकर उस पर फायरिंग कर दी। इसमें पूर्व एएमयू छात्र के सीने में गोली लगी है, जबकि उसके साथी को पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन


दोनों को गंभीर हालत में जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटनास्थल पर मौजूद चश्मदीद की निशानदेही पर हमलावरों की तलाश में जुट गई है। इसके लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। वारदात की खबर पर एसएसपीए एसपी सिटी समेत तमाम आला अधिकारी जेएन मेडिकल कॉलेज पहुंच गए।
विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार क्वार्सी थाना क्षेत्र के स्वर्ण जयंती नगर निवासी एएमयू के पूर्व छात्र कुशाग्र शर्मा उर्फ सीपू पुत्र कमल शर्मा मंगलवार की रात करीब 10 बजे अपने दोस्त शिवांग और शुभम आदि के साथ सेंटर प्वाइंट चौराहे के पास स्थित सिटी सेंटर पर घूमने गए थे। वहां सभी दोस्त आपस में बातचीत कर रहे थे, तभी उनकी वहां से गुजर रहे दबंग बाइकर्स गैंग से जुड़े कुछ सदस्यों से किसी बात पर कहासुनी हो गई। इससे दोनों के बीच में विवाद हो गया। हालांकि उस वक्त कुछ लोगों ने हस्तक्षेप कर मामले को रफा-दफा करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते हैं कि इसके बाद कुशाग्र उर्फ सीपू, शिवम और शिवांग वहां से रामघाट रोड स्थित किशनपुर तिराहे के पास आ गए। वहां तीनों एक अंडे की ढकेल के पास खड़े हुए थे, तभी उनका पीछा करते हुए कार, स्कूटी और बाइक पर पहुंचे आधा दर्जन से अधिक दबंग बाइकर्स गैंग के सदस्यों ने तीनों को घेर लिया।

आरोप है कि हमलावरों ने पहुंचते ही तीनों पर कई राउंड फायरिंग की और बेल्टों से भी मारपीट की। इसी बीच किसी तरह शिवांग वहां से भागने में सफल रहा जबकि हमलावरों की फायरिंग में एक गोली कुशाग्र उर्फ सीपू के सीने में जा लगी जबकि शुभम वार्ष्णेय पुत्र राजीव (जलाली स्वीट्स वाले) के पैर में गोली लग गई। ताबड़तोड़ फायरिंग से रामघाट रोड पर खलबली मच गई।

इस बीच कुछ लोगों ने हमलावरों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह हवाई फायरिंग करते हुए भागने में सफल रहे। वारदात की खबर पर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंच गई। पहले गंभीर रूप से घायल कुशाग्र उर्फ सीपू और शुभम को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां दोनों की हालत नाजुक बताई गई है।

सीओ सिविल लाइंस श्वेताभ पांडेय ने बताया कि चश्मदीद के अनुसार एक हमलावर युवक की पहचान कर ली गई है, जबकि उसके अन्य साथियों की पहचान के साथ धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। रात करीब एक बजे एसएसपी कलानिधि नैथानी, एसपी सिटी कुलदीप गुनावत भी जेएन मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घायलों से घटना की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि हमलावर जल्द पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed