{"_id":"5ea1e7338ebc3e9065580949","slug":"bike-thief-city-office-news-ali232053858","type":"story","status":"publish","title_hn":"बन्नादेवी पुलिस ने दबोचा शातिर बाइक चोर गिरोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बन्नादेवी पुलिस ने दबोचा शातिर बाइक चोर गिरोह
विज्ञापन
बन्नादेवी थाना पुलिस नेे बृहस्पतिवार को एक शातिर बाइक चोर गिरोह को नगला मानसिंह की पुरानी पुलिया स्थित एक मकान से दबोचा। महिला समेत दो पुरुष हाथ लगे। इनके पास से चोरी की दो मोटरसाइकिल, एक मोटर साइकिल काटने की किट बरामद हुई। तीनों को सुसंगत धाराओं में पाबंद कर पुलिस ने जेल भेज दिया है।
इंस्पेक्टर बन्नादेवी के मुताबिक अतुल कुमार निवासी जजिया कंपाउंड, बारहद्वारी की मोटर साइकिल उसके घर के बाहर से चोरी हो गई थी। उक्त मामले की तफ्तीश में पता लगा कि शशी कपूर पुत्र हरप्रसाद निवासी सराय लवरिया, बन्नादेवी ने वारदात की है। बृहस्पतिवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर शशी कपूर को उसके साढू़ महावीर पुत्र मिश्रीलाल निवासी नगला मानसिंह, पुरानी पुलिया स्थित मकान से दबोच लिया।
उसके साथ गिरोह का राजेश पुत्र चोखे लाल निवासी महेंद्र नगर व साढू़ की पत्नी शारदा उर्फ सरिता पत्नी महावीर सिंह को भी पकड़ा गया। तीनों गिरोह एक बनाकर वारदात करते थे। मौके से एक बोरी में चोरी की कटी हुई मोटर साइकिल तथा मोटर साइकिल काटने की किट के साथ ही निशानदेही पर शशी के घर से चोरी की एक अन्य मोटर साइकिल, जो कि हाथरस के हसायन से चोरी की गई थी, बरामद हुई। गिरफ्तारी करने वाली टीम मेें एसआई दीपक कुमार, कांस्टेबल नीरज कुमार, शिवम कुमार, अल्का पाल मौजूद रहीं। तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।