फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bike stolen from sweets seller at gunpoint

Aligarh: पहले छोटे भाई से लूट, अब तमंचे के बल पर मिठाई विक्रेता से बाइक लूटी, पुलिस जांच में जुटी

Thu, 10 Oct 2024 11:08 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 10 Oct 2024 11:08 PM IST
सार

दो दिन पहले 8 अक्टूबर की रात छोटा भाई जाविद खान रात सवा नौ बजे करीब दुकान बंद कर घर लौट रहा था। गांव से करीब चार सौ मीटर पहले पीछे से अपाचे बाइक पर आए तीन लुटेरों ने 15 हजार की नगदी लूट ली।

विज्ञापन
Bike stolen from sweets seller at gunpoint
लूट का शिकार साबिर खान - फोटो : संवाद

विस्तार

हरदुआगंज क्षेत्र के जलाली पनेठी रोड़ पर गांव अलहदादपुर के पास सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर मिठाई विक्रेता से उसकी बाइक लूट ली। पीड़िता ने फोनकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। 

विज्ञापन


अकाराबाद थाना क्षेत्र के गांव दुम्हैरा निवासी साबिर खान पुत्र शहजाद खान की पनेठी पर इंडियन स्वीट्स के नाम से मिठाई की दुकान है। साबिर के अनुसार 10 अक्टूबर शाम करीब पौने सात बजे वह घर से दुकान पर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि अलहदादपुर के पास फोन आने पर जब बाइक धीमी की तो पीछे से बुलट बाइक पर आए तीन बदमाशों ने बगल में आकर बाइक की चाबी निकाल ली। धक्का देकर गिरा दिया। उसने उठने का प्रयास किया तो एक बदमाश ने तमंचा तान दिया। बदमाश बाइक लेकर पनेठी की ओर भाग गए। पीड़िता के अनुसार तीनों बदमाश हेलमेट पहन हुए थे। पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसएचओ विपिन कुमार का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, फिर भी जांच पड़ताल जारी है।
विज्ञापन


दो दिन पहले छोटे भाई से भी हुई थी लूट
साबिर के अनुसार दो दिन पहले 8 अक्टूबर की रात छोटा भाई जाविद खान रात सवा नौ बजे करीब दुकान बंद कर घर लौट रहा था। गांव से करीब चार सौ मीटर पहले पीछे से अपाचे बाइक पर आए तीन लुटेरों ने 15 हजार की नगदी लूट ली। उस समय लुटेरों ने मुंह ढक रखा था। इस घटना की शिकायत उनके द्वारा अकराबाद थाने की पनेठी पुलिस चौकी पर की गई जिसमें अभी तक मुकदमा दर्ज नही हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed