फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bike seized

संघ पदाधिकारी की बाइक सीज, युवा भाजपाइयों का हंगामा

Fri, 17 Sep 2021 05:41 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 05:41 PM IST
विज्ञापन
Bike seized
रामघाट रोड पर गांधी आई तिराहा समद रोड पर बृहस्पतिवार देर शाम संघ पदाधिकारी की बाइक सीज होने पर बखेड़ा हो गया। खबर पर युवा भाजपाइयों की टोली ने पहुंचकर हंगामा किया। बाद में इंस्पेक्टर भी पहुंच गए और फिर सांसद सतीश गौतम व महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत से मोबाइल पर हुई वार्ता के बाद विवाद शांत हुआ।
विज्ञापन

संघ पदाधिकारी रामप्रकाश देर शाम समद रोड से रामघाट रोड की ओर जैसे ही आए, तभी दरोगा ने उन्हें रोक लिया और बिना हेलमेट, बिना मास्क, बिना कागजात बाइक सीज कर दी। उन्होंने शुरुआत में दलील दी कि चाहें तो वे चालान कर दें। बाइक सीज न करें। मगर दरोगा ने नहीं सुनी। इस पर उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को खबर दी तो युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष अमन गुप्ता, भाजपा महानगर मंत्री संजू बजाज सहित तमाम कार्यकर्ता पहुंच गए।
विज्ञापन

उन्होंने दरोगा को घेरकर हंगामा शुरू कर दिया और चालान के जरिये बाइक मौके पर छोड़ने की दलील दी। इस खबर पर इंस्पेक्टर क्वार्सी विजय कुमार भी पहुंच गए। इस दौरान इंस्पेक्टर ने नियमों का हवाला देकर सीज बाइक न छूट पाने की बात कही। बाद में सांसद व भाजपा महानगर अध्यक्ष से वार्ता कराई गई। इसके बाद उन्होंने दोनों पक्षों से वार्ता की। तब युवा भाजपाई शांत हुए। इंस्पेक्टर विजय सिंह ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं को समझा दिया गया है। बाइक को नियमानुसार जुर्माना भरे जाने के बाद ही छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed