{"_id":"65f9e4c60e6f071baf0c04d4","slug":"bike-riding-youth-killed-by-tractor-trolley-brother-injured-aligarh-news-c-62-1-sali1024-101415-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: ट्रैक्टर ट्राॅला ने बाइक सवार युवक की मौत, भाई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: ट्रैक्टर ट्राॅला ने बाइक सवार युवक की मौत, भाई घायल
Wed, 20 Mar 2024 12:47 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Wed, 20 Mar 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
मृत धर्मेंद्र का फाइल फोटो।
- फोटो : Samvad
सोमवार देर रात सादाबाद कोतवाली क्षेत्र में आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर गांव गोविंदपुर के निकट एक ट्रैक्टर ट्राॅला ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक भाई की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। दोनों भाई खंदौली से घर जा रहे थे। घायल को उपचार के लिए आगरा भेजा दिया है। ट्रैक्टर-ट्रॉला का चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
सादाबाद क्षेत्र के गांव नगला कंचन निवासी धर्मेंद्र कुमार (32) पुत्र गयाप्रसाद आलू की खोदाई की ठेकेदारी करते थे। वह सोमवार देर रात में अपने छोटे भाई रविंद्र कुमार के साथ बाइक से आगरा के खंदौली से अपने गांव नगला कंचन लौट रहे थे।
गांव गोविंदपुर के निकट पीछे से आ रहे एक ट्रैक्टर ट्रॉला ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे धर्मेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छोटा भाई रविंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस और परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए हाथरस भिजवाया। रविंद्र को गंभीर हालत में आगरा के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद मृतक के घर में शोक की लहर दौड़ गई।