{"_id":"6616f97480e54f4d1b0b1d34","slug":"bike-riding-youth-dies-due-to-collision-with-unknown-vehicle-aligarh-news-c-108-1-atl1001-101051-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, दो युवकों की मौत
Thu, 11 Apr 2024 02:11 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Thu, 11 Apr 2024 02:11 AM IST
सार
दो दोस्त बाइक से सहनौल लौट रहे थे। तभी पिलखुनी नहर के पुल पर विधीपुर के निकट अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी से जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोतवाली के गांव विधीपुर के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया, लेकिन वहां पहुंचते ही दोनों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
अतरौली के गांव सहनौल निवासी मनीष कुमार 25 वर्ष पुत्र मुकेश कुमार 10 अप्रैल को अपने दोस्त गांव के ही संजीव कुमार 25 वर्ष पुत्र राजकुमार के साथ किसी काम से विधीपुर गए थे। शाम को दोनों लोग बाइक से सहनौल लौट रहे थे। तभी पिलखुनी नहर के पुल पर विधीपुर के निकट अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
आनन फानन उन्हें सीएचसी पहुंचाया गया जहां हालत गंभीर देख उन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उनकी मौत से परिवार वालों का रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन