{"_id":"66204ebb86a89d8ec4037d74","slug":"bike-riding-youth-dies-after-colliding-with-tempo-aligarh-news-c-2-1-ali1010-372280-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: टेंपो से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: टेंपो से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत
Thu, 18 Apr 2024 04:05 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Thu, 18 Apr 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
बुधवार की सुबह इंदिरा नगर के समीप टेंपो से टकराकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं उसका साथी हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
गांधी पार्क क्षेत्र के नौरंगाबाद निवासी 18 वर्षीय शिवम कुमार पुत्र राजबहादुर बुधवार की सुबह अपने दोस्त अरुण कुमार पुत्र धर्मवीर सिंह के साथ बाइक से खैर रोड पर जा रहे थे। इंदिरा नगर के पास सामने से आ रहे टेंपो से उनकी बाइक टकरा गई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होते ही लोगों की भीड़ लग गई। किसी ने सूचना दी तो पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को मलखान सिंह जिला अस्पताल भेजा जहां डॉक्टरों ने शिवम को मृत घोषित कर दिया।
वहीं प्राथमिक उपचार के बाद अरुण कुमार को जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। खबर पाकर मृतक और घायल के परिवार वाले भी जिला अस्पताल पहुंच गए थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शिवम के भाई और दोनों बहनों का रोकर बुरा हाल था।