{"_id":"6776f1c4bea2635a39095c4e","slug":"bike-riding-teacher-hit-by-unknown-vehicle-dies-aligarh-news-c-118-1-ldh1001-100537-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बाइक सवार शिक्षक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बाइक सवार शिक्षक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत
Fri, 03 Jan 2025 01:36 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 01:36 AM IST
सार
प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक अनूप कुमार चौधरी बाइक से अपने घर लौट रहे थे। करसुआ के गैस प्लांट के सामने पहुंचते ही पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी पल्सर बाइक में टक्कर मार दी। अज्ञात वाहन खैर की तरफ भाग निकला।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
थाना क्षेत्र के अलीगढ़-पलवल हाईवे पर 2 जनवरी रात आठ बजे के करीब गांव करसुआ के निकट गैस बटालिंग प्लांट के सामने अज्ञात वाहन ने बाइक सवार अध्यापक को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में खैर थाना क्षेत्र के गांव गौदोंली के प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनूप कुमार चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
उन्हें इलाज के लिए खैर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर अध्यापक के परिवार में मातम छा गया। अध्यापक ने अपने पीछे पत्नी, बेटा व बेटी के साथ अन्य परिजनों को रोते बिलखते छोडा है।
विज्ञापन
खैर थाना क्षेत्र के गांव वलीपुर निवासी अनूप कुमार चौधरी (45) पुत्र देवराज सिंह चौधरी के परिजनों ने बताया कि वे खैर ब्लॉक के गांव गौदोंली में प्राथमिक विद्यालय में तैनात थे। बाइक से अपने घर लौट रहे थे। करसुआ के गैस प्लांट के सामने पहुंचते ही पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी पल्सर बाइक में टक्कर मार दी। अज्ञात वाहन खैर की तरफ भाग निकला।
विज्ञापन
टक्कर से अध्यापक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे को देख स्थानीय लोग दौड़े और पुलिस को सूचना दी। राहगीरों ने उन्हें एंबुलेंस से सामुदायिक स्थ्वास्थ केंद्र खैर पहुंचाया। लोधा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।