{"_id":"663003280a8d9346930c0576","slug":"bike-riding-student-injured-after-hitting-electric-pole-aligarh-news-c-2-1-ali1010-380384-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बिजली के खंभे से टकराकर बाइक सवार छात्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बिजली के खंभे से टकराकर बाइक सवार छात्र घायल
Tue, 30 Apr 2024 01:59 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Tue, 30 Apr 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
सोमवार की दोपहर करीब दो बजे करसुआ गैस प्लांट के सामने एक बाइक में अज्ञात वाहन पीछे से टक्कर मारकर निकल गया। इससे अनियंत्रित हुई बाइक सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकरा गई। इससे बाइक सवार दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस के जरिये स्थानीय लोग अस्पताल ले गए।
गोविंदपुर फगोई निवासी रोहित शर्मा पुत्र कमलकांत शर्मा अपने साथी हिमांशु पुत्र विमल कांत शर्मा के साथ राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय की परीक्षा देकर बाइक से अपने घर लौट रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए। हादसा होते ही स्थानीय लोग दौड़कर पास पहुंचे। पुलिस सहित सरकारी एंबुलेंस सेवा को सूचना दी। पुलिस से पहले एंबुलेंस पहुंच गई, इस पर कुछ लोग एंबुलेंस में दोनों घायलों को लेकर अस्पताल चले गए।