{"_id":"6727ac53016a8a3be0035aa9","slug":"bike-riding-salesman-dies-due-to-collision-with-truck-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार सेल्समैन की मौत, बहनों के इकलौते भाई की मौत से परिवार में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार सेल्समैन की मौत, बहनों के इकलौते भाई की मौत से परिवार में छाया मातम
Sun, 03 Nov 2024 10:31 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 03 Nov 2024 10:31 PM IST
सार
मृतक तीन बहनों के इकलौते भाई और एक बच्चे के पिता थे। तीनों बहनें 3 नवंबर को भाई दूज मनाने के लिए घर पर आई हुई हैं। हादसे की सूचना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के थाना गांधीपार्क क्षेत्र में धनीपुर एयरपोर्ट के सामने ट्रक की टक्कर से बाइक सवार सेल्समैन की विनय कुमार की मौत हो गई। विनय तीन बहनों का इकलौता भाई था। हादसे से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
हादसा गांधी पार्क क्षेत्र में 2 नवंबर रात करीब नौ बजे हुआ। विनय कुमार गांव नगला पूसा का रहने वाले थे और एक निजी कंपनी में सेल्समैन थे। हादसे के वक्त वह बाइक से अपने गांव जा रहे थे। ट्रक की टक्कर लगने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
वह तीन बहनों के इकलौते भाई और एक बच्चे के पिता थे। तीनों बहनें 3 नवंबर को भाई दूज मनाने के लिए घर पर आई हुई हैं। हादसे की सूचना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी गांधीपार्क शिव प्रताप सिंह ने बताया कि हादसे के बाद चालक फरार हो गया, पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन