{"_id":"4aa7d22cfdac99ed7b9bf7c9e023d305","slug":"bike-riders-escaped-and-injured-three-ac-bus-stoned-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन बाइक सवारों को घायल कर भागती एसी बस पर पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन बाइक सवारों को घायल कर भागती एसी बस पर पथराव
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
Updated Tue, 27 Oct 2015 01:19 AM IST
विज्ञापन
उपद्रव के लिए बदनाम खैर रोड बाईपास स्थित नगला कलार पर सोमवार देर शाम एक्सीडेंट के बाद फिर बड़ी घटना टल गई। दो बाइक सवार तीन युवकों को एक्सीडेंट मारकर भागती नोएडा-अलीगढ़ एसी बस के न रुकने पर पब्लिक ने उसे घेर लिया और बस पर पथराव करते हुए जाम लगा दिया। यही नहीं बस को फूंकने तक की कोशिश की।
वह तो आनन-फानन दौड़ी बन्नादेवी पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को काबू किया। घायलों को अस्पताल भिजवाया। इस दौरान बस चालक को पब्लिक ने पकड़कर इस कदर पीटा कि वह भी नर्सिंग होम में भरती कराया गया है। इस बीच यात्रियों को पुलिस ने बमुश्किल सुरक्षित बाहर निकाला। फिलहाल बस थाने में खड़ी करा दी गई है।
वाकये के अनुसार सोमवार देर शाम करीब साढ़े आठ बजे नोएडा से अलीगढ़ आने वाली एसी बस नादा पुल से सारसौल की ओर बढ़ रही थी, तभी उसने बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद दूसरी पल्सर सवार दो युवकों ने बस रोकने की कोशिश की तो उन्हें भी टक्कर मार दी। बस चालक की इस हरकत को देख पब्लिक उग्र हो गई और शोरशराबे के बीच आनन-फानन बस को घेरकर पथराव शुरू कर दिया।
विज्ञापन
इस पथराव में बस के शीशे क्षतिग्रस्त हो गई। साथ ही बस को दोनों ओर से घेरकर जाम लगा दिया और ड्राइवर पकड़ लिया। इसी बीच खबर पर एसओ बन्नादेवी, सारसौल चौकी पुलिस व पीछे से सीओ द्वितीय पहुंच गए। पुलिस के पहुंचने पर बस को पब्लिक द्वारा आग लगाने की कोशिश की जा रही थी। मगर पुलिस ने इस हरकत को नियंत्रित किया और पब्लिक को लाठियां फटकारकर नियंत्रित किया। इसके बाद घायलों को पहले पास के ही नर्सिंग होम में भिजवाया। जहां से एक घायल को नाजुक हालत में मेडिकल कॉलेज शिफ्ट कर दिया गया। इनमें से एक घायल सुनील निवासी चंदौसी मुरादाबाद है, जबकि दूसरा रवि निवासी अकराबाद है।
तीसरे घायल का नाम दीपक बताया गया है, जो रवि के साथ बाइक पर था। मगर वह बोलने की स्थिति में नहीं है। इसके अलावा घायल अपने विषय में कुछ नहीं बता पा रहे हैं। उनकी जेब से तलाशी के आधार पर मिलने नंबरों की मदद से परिजनों तक सूचना पहुंचाने के प्रयास जारी हैं। इनमें से सुनील की हालत ज्यादा नाजुक बनी हुई है। एसओ बन्नादेवी के अनुसार बस थाने में खड़ी करा दी गई है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।