{"_id":"6936cabb6f8d2ae75f0a1555","slug":"bike-rider-woman-dies-after-being-hit-by-a-roadways-bus-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh Road Accident: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, बेटा घायल, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh Road Accident: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, बेटा घायल, रिपोर्ट दर्ज
Mon, 08 Dec 2025 06:26 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 08 Dec 2025 06:26 PM IST
सार
मां बेटे के साथ बाइक पर बैंक आई थी। काम करने के बाद लौटते समय रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से मां सड़क पर गिर गई। बस का पहिया उसके ऊपर से निकल गया। हादसे में मां की मौत हो गई और बेटा घायल हो गया।
विज्ञापन
मृतक मां शिवकुमारी
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
मथुरा-अलीगढ़ रोड स्थित गांव साथनी के पास एक बाइक सवार महिला में रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा बेटा घायल हो गया।
विज्ञापन
शिवकुमारी (50) पत्नी शेर सिंह मूलरूप से गोरई क्षेत्र के गांव दिसवार की निवासी हैं। वर्तमान में वह मथुरा के रुक्मिणी विहार में परिवार के साथ रहती हैं। 8 दिसंबर को वह बैंक में किसी कार्य से बेटे अनिल के साथ बाइक पर आई थीं। बैंक से कार्य निपटा कर मथुरा के लिए वापस जा रही थीं। बाइक को बेटा चला रहा था।
विज्ञापन
मथुरा रोड पर गांव साथनी के पास पीछे से आ रहे रोडवेज बस ने उनमें टक्कर मार दी। टक्कर से शिवकुमारी सड़क पर जा गिरीं, उनके ऊपर से बस के पहिया निकल गया। हादसे में उनकी मौके पर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने रोडवेज बस सहित चालक को पकड़ लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएसआई उदयवीर सिंह ने बताया है कि मृतका के बेटे ने तहरीर दी है, उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन