{"_id":"66930788c3bcbff90e0c10f6","slug":"bike-rider-killed-two-injured-in-collision-with-unknown-vehicle-aligarh-news-c-105-1-sali1005-100981-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो घायल
विज्ञापन
विकास का फाइल फोटो।
- फोटो : Samvad
अलीगढ़-गाजियाबाद जीटी रोड हाईवे पर ओगर कट के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए।
शनिवार देर शाम ओगर निवासी विकास पुत्र पूरन सिंह, विकास पुत्र चंद्रपाल, श्रीपाल पुत्र हरप्रसाद बाइक से किसी काम के लिए गभाना आए थे। शाम को वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही हाईवे के ओगर कट के पास पहुंचे तभी खुर्जा से तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार तीनों युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ भी एकत्रित हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। टोल प्लाजा की एंबुलेंस से तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से विकास (20) पुत्र चंद्रपाल सिंह को गंभीर हालत में एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी से परिवार में कोहराम मच गया।