{"_id":"6924c97fb5301418ae0f1a9e","slug":"bike-rider-killed-in-tractor-collision-another-injured-aligarh-news-c-301-1-sali1012-102702-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा घायल
विज्ञापन
गांव बरौला के समीप रविवार की शाम को एक ट्रैक्टर ने दो बाइक सवारों में टक्कर मार दी। इसमें एक युवक ने अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। दूसरे युवक का अस्पताल में उपचार जारी है।
गांव नेहरा निवासी मंजीत सिंह (22) दो भाईयों में बड़ा था। रविवार की शाम करीब अपने दोस्त अजीत निवासी नगला ताल हाथरस के साथ बाइक से अपने गांव जा रहा था। रास्ते में गोंडा-गोरई मार्ग स्थित गांव बरौला के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अजीत के पैर में फ्रैक्चर हो गया। पुलिस दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची, जहां से मंजीत को जेएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही मंजीत ने दम तोड़ दिया। सोमवार दोपहर को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। गांव वालों के अनुसार मंजीत बहुत ही मिलनसार और हंसमुख था। प्रभारी निरीक्षक सरिता सिंह ने बताया है कि घटना में अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।