{"_id":"64cea66a14ffffdb380a7184","slug":"bike-rider-dies-due-to-tractor-collision-aligarh-news-c-106-1-vgh1001-101-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
Sun, 06 Aug 2023 01:13 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Sun, 06 Aug 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
शुक्रवार की रात करीब आठ बबजे कुरहला पुल से सीहोर के रास्ते पर एक ट्रैक्टर बाइक में टक्कर मारकर निकल गया। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। घायल को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।गांव खंडवार निवासी ललित कुमार पुत्र संतोष कुमार और ऋषभ पुत्र ओमपाल सिंह पेट्रोल पंप पर काम करते थे।
तीन माह पहले ही दोनों में दोस्ती हुई थी। ललित ने कुछ दिन पहले एक फाइनेंस कंपनी का काम भी शुरू किया था। उसी काम के लिए ऋषभ को साथ लेकर हाथरस गया था। रात करीब आठ बजे लौटते समय कुरहला के पुल से सीहोर वाले रास्ते पर आगे चल रहे ट्रैक्टर को ओवरटेक करने की कोशिश की तभी ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे ललित की मौके पर ही मौत हो गई। ऋषभ बुरी तरह घायल हो गए।
कुरहला गांव के निवासियों से ललित के परिवार के परिवार को खबर मिली तो वह तत्काल ही मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ऋषभ का परिवार वाले अकराबाद के निजी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। ललित परिवार में सबसे बड़े थे। नवंबर माह में उनकी शादी होनी थी।