{"_id":"66242e840d7de4254c00f0f4","slug":"bike-rider-dies-due-to-collision-with-unknown-vehicle-aligarh-news-c-106-1-vgh1001-100473-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बाइक में पीछे से वाहन ने मारी टक्कर, हादसे में घायल युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बाइक में पीछे से वाहन ने मारी टक्कर, हादसे में घायल युवक की मौत
Sun, 21 Apr 2024 02:37 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Sun, 21 Apr 2024 02:37 AM IST
सार
गांव दुभिया निवासी युवक अपने साले की लड़की की शादी में गांव कलूपुरा जा रहे थे। बघियार गांव के पास अज्ञात वाहन उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मारकर निकल गया। गंभीर हालत मेें उन्हें जसरथपुर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां से मलखान सिंह जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
शव
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
19 अप्रैल की शाम करीब सात बजे बघियार के समीप अज्ञात वाहन ने एक बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार की जिला अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन
गांव दुभिया निवासी मुख्तार सिंह (52) पुत्र मक्खन सिंह अपने साले की लड़की की शादी में गांव कलूपुरा जा रहे थे। बघियार गांव के पास अज्ञात वाहन उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मारकर निकल गया। गंभीर हालत मेें उन्हें जसरथपुर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां से मलखान सिंह जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
हालत नाजुक होने के चलते मलखान सिंह जिला अस्पताल से उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया। परिवार वाले उन्हें दिल्ली ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन कुछ देर में ही मुख्तार सिंह ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन