{"_id":"6726afb981598bfd1b03d8e4","slug":"bike-rider-dies-after-hitting-electric-pole-aligarh-news-c-2-1-ali1010-523394-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई, युवक की मौत, परिवार में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई, युवक की मौत, परिवार में छाया मातम
Sun, 03 Nov 2024 04:33 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Sun, 03 Nov 2024 04:33 AM IST
सार
विचित्र सिंह बाइक से गांव से खैर की ओर आ रहे थे। शाम करीब पांच बजे पटपर नगला नहर के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
2 नवंबर की शाम करीब पांच बजे पटपर नगला नहर के पास बाइक सवार युवक बिजली के खंभे से टकरा गया। इससे युवक की मौत हो गई। जिससे परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
गांव निठावरी उत्तमपुर पचावरी कोतवाली इगलास निवासी 28 वर्षीय विचित्र सिंह पुत्र सुग्रीव सिंह बाइक से गांव से खैर की ओर आ रहे थे। शाम करीब पांच बजे पटपर नगला नहर के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। इससे वह गंभीर रूप घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
वह अपने परिवार के इकलौते पुत्र थे। तीन बड़ी बहन हैं। दो साल पह ले मांट तहसील के गांव नसीटी निवासी मालती देवी के साथ उनका विवाह हुआ था। छह माह की बेटी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन