फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   bike rider died an accident

Aligarh News: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Wed, 01 Jul 2026 01:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
bike rider died an accident
सुरेंद्र कुमार का फाइल फोटो - फोटो : फाइल फोटो
अकराबाद में पनैठी-गंगीरी रोड पर गांव कासिमपुर के पास मंगलवार दोपहर कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



पुलिस के अनुसार गांव कासिमपुर निवासी 35 वर्षीय सुरेंद्र कुमार पुत्र वेदपाल कौड़ियागंज बाजार से सामान खरीदकर बाइक से घर लौट रहे थे। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे कासिमपुर तहरा बिजलीघर के पास सामने से आ रही कार ने ओवरटेक करने के दौरान उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सुरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन



सूचना पर पहुंचे परिजन और पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से जेएन मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कौड़ियागंज पुलिस चौकी प्रभारी सतेंद्र कुमार ने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया गया है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed