{"_id":"65b8d7573903005ede0f6844","slug":"bike-collides-with-buggy-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बाइक बुग्गी से टकराई, दो भाई समेत तीन घायल, मेडिकल रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बाइक बुग्गी से टकराई, दो भाई समेत तीन घायल, मेडिकल रेफर
Tue, 30 Jan 2024 04:33 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 30 Jan 2024 04:33 PM IST
सार
अलीगढ़ में थाना गंगीरी के गांव शादीपुर निवासी कपिल कुमार अपने फुफेरे भाई विपिन कुमार व गांव के ही मनोज के साथ बाइक पर 29 जनवरी की शाम को छर्रा जा रहे थे। तभी गांव रतरोई व नगला गुलरिया के बीच सामने जा रही एक बुग्गी से बाइक टकरा गई। टक्कर से तीनों बाइक सवार गंभीर रूप घायल हो गये।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दो भाई और एक अन्य गांव का साथी बाइक पर छर्रा जा रहे थे। बाइक एक बुग्गी से जा टकराई। जिससे तीनों घायल हो गए। जिसमें से दो घायलों को मेडिकल कॉलेज को रेफर कर दिया है। जहां दोनों की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
अलीगढ़ में थाना गंगीरी के गांव शादीपुर निवासी कपिल कुमार पुत्र विनोद कुमार अपने फुफेरे भाई विपिन कुमार निवासी कलियानपुर रानी, बरला व गांव के ही मनोज पुत्र नक्से के साथ बाइक पर 29 जनवरी की शाम को छर्रा जा रहे थे। तभी गांव रतरोई व नगला गुलरिया के बीच सामने जा रही एक बुग्गी से बाइक टकरा गई।
विज्ञापन
टक्कर से तीनों बाइक सवार गंभीर रूप घायल हो गये। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने तीनों घायल कपिल, मनोज व विपिन को छर्रा के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से कपिल व विपिन को अलीगढ के मेडिकल कॉलेज के लिये रेफर कर दिया गया । अभी दोनों की हालत गंभी बनी हुई है।
विज्ञापन