{"_id":"67bdb2067fd46ef0540c558a","slug":"bike-collides-with-bolero-three-kanwariyas-injured-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बाइक बोलेरो से टकराई, तीन कांवड़िया हुए घायल, घायलों को जिला अस्पताल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बाइक बोलेरो से टकराई, तीन कांवड़िया हुए घायल, घायलों को जिला अस्पताल भेजा
Tue, 25 Feb 2025 05:35 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 25 Feb 2025 05:35 PM IST
सार
हरदुआगंज के गांव नगला खुम्मी निवासी जगतपाल, महेश व गौरव एक बाइक पर सवार होकर सांकरा गंगा घाट से जल लेने जा रहे थे। गांव नगला उदित के निकट पहुंचते ही बाइक अनियंत्रित होकर बोलेरो गाड़ी से टकरा गई। टक्कर लगने से बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ के दादों स्थित सांकरा गंगा पर घाट से जल लेने जा रहे तीन कांवड़ियों की बाइक बोलेरो से टकरा गई। जिससे बाइक सवार तीनों कांवड़िया घायल हो गए। घायलों को छर्रा सीएचसी भेजा गया।
विज्ञापन
थाना हरदुआगंज के गांव नगला खुम्मी निवासी जगतपाल, महेश पुत्रगण विजेंद्र व गौरव पुत्र पुष्पेंद्र एक बाइक पर सवार होकर सांकरा गंगा घाट से जल लेने जा रहे थे। गांव नगला उदित के निकट पहुंचते ही बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक दादों की ओर से आ रही बोलेरो गाड़ी से टकरा गई। टक्कर लगने से बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से छर्रा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया। वहीं बोलोरो को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन
तीन सवारी और बिना हेलमेट न चलाएं वाहन
दो पहिया वाहन पर कहीं भी जाते समय चालक समेत दो से ज्यादा लोग न बैठें। साथ ही चालक को हेलमेट लगाना चाहिए। महाशिवरात्रि पर अधिकतर यह देखने को मिल रहा है कि बाइक पर सवार होकर लोग बिना हेलमेट के और दो से अधिक बैठकर गंगाजल लेने जा रहे हैं। गांव नगला उदित के पास हुई घटना में भी एक बाइक पर तीन लोग सवार थे।
