{"_id":"63fe0bac92a4d5a3dc0d429a","slug":"bike-collided-with-bolero-vehicle-three-injured-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बोलेरो गाड़ी से टकराई बाइक, तीन लोग हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बोलेरो गाड़ी से टकराई बाइक, तीन लोग हुए घायल
Tue, 28 Feb 2023 07:42 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 28 Feb 2023 07:42 PM IST
सार
कासगंज जिले के गांव खड़िया नमेनी निवासी युवक अपनी बहन व भांजी को बहन की ससुराल दादों क्षेत्र के गांव शेखूपुर सटकना छोड़ने जा रहा था। दादों की ओर से आ रहे भूसे से भरे ट्रैक्टर व राजमऊ की तरफ से जा रही बोलेरो गाड़ी का संतुलन खराब होने की वजह से बाइक बोलेरो से जा टकराई।
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद खड़ी बोलेरो गाड़ी और लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ में दादों क्षेत्र के गांव बैजना के निकट मंगलवार को एक बाइक बोलेरो गाड़ी से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
कासगंज जिले के गांव खड़िया नमेनी निवासी राहुल पुत्र ओमपाल सिंह अपनी बहन काजल देवी व भांजी सृष्टि को बहन की ससुराल दादों क्षेत्र के गांव शेखूपुर सटकना छोड़ने जा रहा था। दादों की ओर से आ रहे भूसे से भरे ट्रैक्टर व राजमऊ की तरफ से जा रही बोलेरो गाड़ी का संतुलन खराब होने की वजह से बाइक बोलेरो से जा टकराई।
विज्ञापन
हादसे में बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवक ने बोलेरो गाड़ी पर पत्थर फेंके, जिससे गाड़ी के शीशे टूट गए। राहगीरों ने घायलों का दादों के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन