{"_id":"681874673879ccfc6d08ceae","slug":"biggest-modelling-audition-in-aligarh-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बिगेस्ट मॉडलिंग ऑडिशन में प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर, ग्रैंड फिनाले 25 मई को आगरा में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बिगेस्ट मॉडलिंग ऑडिशन में प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर, ग्रैंड फिनाले 25 मई को आगरा में
Mon, 05 May 2025 01:49 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 05 May 2025 01:49 PM IST
सार
आगरा में 25 मई को टेलेंट, फैशन और ग्लैमर के इस संगम का ग्रैंड फिनाले होगा। इसमें कई सेलेब्रिटी, अभिनेत्री व सोशल आईकॉन डॉ. यामिनी मल्होत्रा शामिल होंगी।
विज्ञापन
बिगेस्ट मॉडलिंग ऑडिशन में प्रतिभागी
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
अलीगढ़ शहर के सिटी क्लब में आयोजित बिगेस्ट मॉडलिंग ऑडिशन में 255 प्रतिभागियों ने अपना हुनर दिखाया। मायरा इवेंट्स इंडिया प्रालि के स्टेज पर स्टंट, कैटवॉक, मिमिक्री व डांस के जरिये प्रतिभागियों ने मॉडल ब्रांड कोलैब फेस्टिवल ऑडिशन में धमाल मचाया।
विज्ञापन
ग्रैंड फिनाले 25 मई को आगरा में
आयोजक व एमडी प्रशांत झा ने बताया कि आगरा में 25 मई को टेलेंट, फैशन और ग्लैमर के इस संगम का ग्रैंड फिनाले होगा। इसमें कई सेलेब्रिटी, अभिनेत्री व सोशल आईकॉन डॉ. यामिनी मल्होत्रा शामिल होंगी। फिल्म निर्माता पंकज धीरज ने अलीगढ़ में इस प्रकार के आयोजनों को सांस्कृतिक उत्साहबर्धन का एक क्रम बताया। इस अवसर पर फिल्म निर्माता पंकज धीरज, संदीप, संगीता शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन