फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bhim Army officials create ruckus at Gabhana toll plaza

Aligarh News : गभाना टोल प्लाजा पर भीम आर्मी पदाधिकारियों का हंगामा, महिला टोलकर्मी से की अभद्रता

Thu, 17 Apr 2025 06:22 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 17 Apr 2025 06:22 PM IST
सार

अलीगढ़ के गभाना टोल प्लाजा पर भीम आर्मी संगठन पदाधिकारियों ने जबरन बूम बैरियर को हटा दिया। सभी बिना टोल दिए निकल रहे थे। इस पर वहां तैनात महिला टोल कर्मी ने रोका तो पदाधिकारी गालीगलौज करने के साथ अभद्रता करने लगे। 

विज्ञापन
Bhim Army officials create ruckus at Gabhana toll plaza
टोल प्लाजा पर हंगामा करते भीम आर्मी पदाधिकारी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अलीगढ़-गाजियाबाद हाईवे स्थित गभाना टोल प्लाजा पर भीम आर्मी संगठन के पदाधिकारियों ने 17 अप्रैल को हंगामा कर दिया। जबरन बूम बैरियर हटाकर निकलने लगे। टोल पर तैनात महिला कर्मी से अभद्रता की। इसके बाद बिना टोल दिए ही चले गए। इस मामले में टोल मैनेजर ने अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन

 
17 अप्रैल सुबह 11 बजे के करीब लेन नंबर-1 पर पहुंचे भीम आर्मी संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने जबरन बूम बैरियर को हटा दिया। सभी बिना टोल दिए निकल रहे थे। इस पर वहां तैनात महिला टोल कर्मी ने रोका तो पदाधिकारी गालीगलौज करने के साथ अभद्रता करने लगे। 
विज्ञापन


अन्य महिला टोल कर्मी बीचबचाव करने आई तो उनसे भी अभद्रता की गई। जान से मारने की धमकी भी दी गई। इससे टोल प्लाजा को आर्थिक हानि भी हुई है। टोल मैनेजर सुमित कुमार सिंह ने भीम आर्मी के अज्ञात पदाधिकारियों के खिलाफ गभाना थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed