Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bharat Jodo Yatra of Congress reached Aligarh

Aligarh News: अलीगढ़ पहुंची कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा

Mon, 19 Dec 2022 08:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra of Congress reached Aligarh
मैरिस रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय पर पत्रकारो से वार्ता करते पूर्व एमएलसी विवेक बंसल, जिलाध्यक् - फोटो : CITY OFFICE
कांग्रेस की प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा रविवार देर शाम जिले की सीमा पर मडराक स्थित एक निजी कॉलेज में पहुंच गई है। प्रांतीय अध्यक्ष योगेश दीक्षित की अगुवाई में पहुंची यात्रा इसी कॉलेज में रात्रि विश्राम करेगी और सोमवार को शहर में भ्रमण करेगी। जिसमें प्रदेशाध्यक्ष ब्रजलाल खाबरी सहित अन्य कई नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है, जिनमें पूर्व मंत्री सलमान खुर्शीद आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

इधर, रविवार को दिन में कांग्रेसी इस यात्रा के स्वागत की तैयारियों में जुटे रहे। हाथरस भ्रमण के बाद देर शाम यात्रा लेकर प्रांतीय अध्यक्ष योगेश दीक्षित व वरिष्ठ नेता श्यौराज जीवन मडराक पहुंचे। वहीं यात्रा को विश्राम दिया गया है। अब सोमवार को यात्रा घंटा घर से शुरू होकर सासनी गेट तक भ्रमण के बाद मथुरा रवाना होगी।
विज्ञापन

इधर, इस यात्रा के स्वागत व सफलता की तैयारियों को लेकर रविवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक विवेक बंसल ने धर्मपुर कोर्टयार्ड में प्रेसवार्ता की। जिलाध्यक्ष ठा. संतोष सिंह, महानगर अध्यक्ष सलाउद्दीन वसी की मौजूदगी में संयुक्त प्रेसवार्ता में बताया कि प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा का शहर में भव्य स्वागत होगा। यात्रा यहां पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा सुबह 9:30 बजे घंटाघर से शुरू होकर मलखान नगर, लालडिग्गी, अमीर निशा, मैरिस रोड, रामघाट रोड, किशनपुर, दुबे पड़ाव के रास्तो आगरा रोड सासनी गेट पहुंचेगी। वहां से मथुरा रवाना होगी। इस दौरान विवेक बंसल ने देश के प्रधानमंत्री को लेकर पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो द्वारा की गई टिप्पणी की निंदा की। कहा कि देश का नागरिक होने के नाते इस तरह का बयान हमारे लिए निंदनीय है।
वहीं उन्होंने पठान फिल्म के सवाल पर कहा कि विरोध करने वाले लोग अराजकता फैलाने वाले हैं। इस मौके पर पूर्व राष्ट्रीय सचिव श्योराज जीवन, पूर्व महानगर अध्यक्ष सैय्यद वसीम अहमद, वरिष्ठ कांग्रेसी नदीम गफूर, राजेश राज जीवन, डूंगर सिंह, शाहिद खान, बृजेश शर्मा, ज़मीर अहमद, साबिर अहमद, ठा सोमवीर सिंह, आनंद बघेल, राजू सोल्जर, इबादत हुसैन मौजूद रहे।

यूथ कांग्रेस की भी हैं अपनी तैयारियां
इधर, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रुपेश पाठक ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि युवक कांग्रेस द्वारा यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा। इसमें प्रदेशाध्यक्ष के अलावा प्रांतीय अध्यक्ष, पूर्व मंत्री, युवा प्रदेशाध्यक्ष भी शामिल होंगे। इस मौके पर अमित उपाध्याय, मोहम्मद रेयान, नितिन कुमार, शाहरुख, अरविंद शर्मा, संजीव महाजन, शैंकी वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed