फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bharat Band... Administration alert, keep eyes on farmer gang

भारत बंद... प्रशासन अलर्ट, किसान गुटों पर नजर

Mon, 07 Dec 2020 12:32 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
Bharat Band... Administration alert, keep eyes on farmer gang
नोएडा दिल्ली चिल्ला बोर्डर पर धरने पर बैठे भारतीय किसान यूनियन भानु के पदाधिकारी। - फोटो : CITY OFFICE
1- रेलवे प्रशासन ने ट्रेनों के संचालन को यथावत रखने की तैयारी की
विज्ञापन

2- रोडवेज बसों के संचालन सुचारु रखने के लिए तैयार किया गया प्लान
3- जिला प्रशासन ने भी हर तरह के आंदोलन पर रखी है पैनी नजर
नये तीन कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली में धरनारत किसानों, किसान संगठनों ने आगामी आठ दिसंबर को भारत बंद का एलान किया है, जिसमें स्थानीय स्तर पर भी किसान, व्यापारी, ट्रांसपोर्टरों, उद्योगपतियों और कारखाना संचालकों से सहयोग मांगा जा रहा है। सोमवार को अलग-अलग किसान संगठन के पदाधिकारी इस बंद को सफल बनाने की रणनीति तय करेंगे ताकि हर हाल में बंद असरदार और सफल हो। ट्रेनों और बसों के संचालन को यथावत रखने के साथ बंद को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए जिला प्रशासन भी सतर्क हो गया है। रेलवे प्रशासन और रोडवेज अधिकारियों ने मौके की नजाकत को देखते हुए तैयारियां शुरू कर दी है, ताकि आवागमन प्रभावित न होने पाए। जिला प्रशासन ने हर तरह की सूचनाएं साझा कर संबंधित विभागों और अधिकारियों को निर्देशित करना शुरू कर दिया है।
इस बंद को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन अपनी व्यवस्थाओं और ट्रेनों के संचालन को लेकर रणनीति बना रहा है। कहीं अगर किसानों ने ट्रैक जाम किया तो क्या होगा..? किस रूट से ट्रेनें चलाई जाएंगी। वहीं, रोडवेज प्रबंधन भी इसको लेकर तैयारी कर रहा है। जिला प्रशासन भी हाईवे और रेलवे संचालन को यथावत बनाए रखने के लिए काम कर रहा है। फिलहाल, सोमवार शाम तक की गतिविधियों के अनुसार मंगलवार के बंद को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी हो सकते हैं।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने पुलिस प्रशासन और खुफिया तंत्र से भी सूचनाएं मांगी हैं कि किस-किस किसान गुट के लोग बंद को सफल बनाने के लिए लोगों से संपर्क कर रहे हैं। कहां-कहां कौन सक्रिय है..? जिससे उनको समय रहते ही समझा-बुझाकर बंद को एक दायरे में समेटा जा सके। इसको लेकर राजस्व विभाग की मदद भी ली जा रही है। व्यापारिक संगठनों और ट्रांसपोर्टरों से भी सामान्य कामकाज की अपेक्षा की गई है। जिससे स्थानीय लोगों के कामकाज पर असर न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान आंदोलन पर पूरी निगाह रखी जा रही है। भारत बंद के आह्वान को लेकर भी जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। कोरोना की गाइड लाइन व कानून व्यवस्था का किसी भी प्रकार से उल्लंघन नहीं करने दिया जाएगा। किसानों को भी किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
- चंद्रभूषण सिंह, जिलाधिकारी
- किसान आंदोलन की वजह से अभी दिल्ली जाने वाली बसें कौशांबी तक जा रही हैं। आठ दिसंबर को किसानों ने भारत बंद का आह्वान किया है। इसको लेकर अभी तक मुख्यालय से कोई निर्देश नहीं मिला है। निर्देश मिलते ही आगे की रणनीति बनाई जाएगी। स्थानीय स्तर पर सड़कों की स्थिति को देखते हुए निर्णय लिया जाएगा।

- परवेज खान, क्षेत्रीय प्रबंधक अलीगढ़ परिक्षेत्र
ट्रेनों के संचालन पर किसान आंदोलन का कोई फर्क न पड़े इसके लिए तैयारी की जा रही है। रेलवे पटरियों पर पहरा बढ़ा दिया गया है। देहात के रेलवे स्टेशनों पर तैनात स्टाफ से भी लगातार सूचनाएं ली जा रही हैं। ट्रेनों के आवागमन को लेकर कंट्रोल रूम से भी हर तरह की सूचना साझा की जा रही है। संचालन प्रभावित नहीं होने देंगे।
- चमन सिंह तोमर, पोस्ट कमांडर आरपीएफ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed