{"_id":"5ff214148ebc3e3eae6eeff8","slug":"bhakiyu-supported-farmer-on-agricultural-act-city-office-news-ali2527693108","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू हरपाल गुट ने दिल्ली में किसानों को दिया समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू हरपाल गुट ने दिल्ली में किसानों को दिया समर्थन
विज्ञापन
दिल्ली में किसानों को समर्थन देते ओटा अध्यक्ष डॉ. ओमवीर सिंह।
- फोटो : CITY OFFICE
दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे किसानों को भाकियू (हरपाल गुट) ने रविवार को समर्थन दे दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. हरपाल सिंह ने यहां सरकार से कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं को हल करने के लिए कानूनों को वापस लिया जाए। न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम भाव पर फसल खरीदने वाले लोगों को जेल भेजने के लिए कानून बनाया जाए।
मुनाफाखोर और जमाखोरों के लाभ के लिए जो कानून लागू किया गया है, उसे भी वापस लिया जाए। विद्युत आपूर्ति की बढ़ी हुई दरों को वापस लिया जाए। ऐलान किया गया कि छह जनवरी को इगलास तहसील के अधिशासी अभियंता कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। इस मौके पर हीरा सिंह, चौ. ओमवीर सिंह, राजमती, मनोज कुमार कटारा आदि मौजूद रहे।
औटा अध्यक्ष ने भी दिया किसानों को समर्थन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (औटा) के अध्यक्ष डॉ. ओमवीर सिंह ने रविवार को दिल्ली जाकर किसानों को अपना समर्थन दिया है। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि शिक्षक आपके साथ हैं। डॉ. ओमवीर सिंह ने कहा कि वह पहले से किसान नेता हैं। सरकार द्वारा बनाए गए कानूनों से किसानों का अहित हो रहा है तो इसे समाप्त कर देना चाहिए। हम किसानों के आंदोलन को वाजिब ठहराते हैं। इस पर सरकार को तुरंत निर्णय लेना चाहिए।