{"_id":"69c45334b6ca334ba90da80b","slug":"bhakiyu-submitted-a-six-point-memorandum-aligarh-news-c-210-1-sali1003-100683-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: भाकियू ने छह सूत्री ज्ञापन सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: भाकियू ने छह सूत्री ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन
ज्ञापन सौंपते भाकियू कार्यकर्ता
- फोटो : samvad
शिव मंदिर परिसर में भारतीय किसान यूनियन की पंचायत अमर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसका संचालन राजबीर सिंह ने किया। पंचायत में किसानों और मजदूरों से अपने हितों के लिए संगठित होने का आह्वान किया गया।
पंचायत के बाद कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित छह सूत्री ज्ञापन उपनिरीक्षक योगेंद्र सिंह को सौंपा। ज्ञापन में आलू उत्पादक किसानों के लिए 3000 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी पर खरीद शुरू करने, सभी प्रजाति के आलू को शामिल करने और शीतगृह किराए में सौ प्रतिशत छूट देने की मांग की गई।
इसके अलावा जायद मक्का का एमएसपी 3000 रुपये और बाजरा का 4000 रुपये प्रति क्विंटल घोषित कर मई से अगस्त तक खरीद की मांग की। किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने, गेहूं पर 415 रुपये बोनस देने तथा निजी नलकूपों को मुफ्त बिजली और 14 घंटे नियमित आपूर्ति की भी मांग की गई। इस दौरान चौधरी नवाब सिंह पूर्व जिला महासचिव, विजयपाल सिंह, रीतेश कुमार, लोकेश कुमार, अरविंद कुमार, सूरजपाल मौजूद रहे।