{"_id":"657a0188a4b9b33d7301f7d5","slug":"bhakiyu-kisan-army-created-a-ruckus-at-the-toll-plaza-when-toll-is-not-free-aligarh-news-c-105-1-sali1005-569-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: टोल फ्री नहीं होने पर भड़की भाकियू किसान सेना, टोल प्लाजा पर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: टोल फ्री नहीं होने पर भड़की भाकियू किसान सेना, टोल प्लाजा पर किया हंगामा
Thu, 14 Dec 2023 12:40 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Dec 2023 12:40 AM IST
सार
भाकियू किसान सेना के जिलाध्यक्ष राहुल यादव व राष्ट्रीय संगठन प्रभारी माेहम्मद शमी के नेतृत्व में दर्जनभर कार्यकर्ता टोल प्लाजा पर पहुंच कर टोल प्रबंधन के खिलाफ हंगामा करने लगे। किसान नेताओं ने कहा कि कार्ड दिखाने के बावजूद टोल कर्मचारी गाड़ियों को फ्री नहीं निकालते हैं। पदाधिकारियों से अभद्रता भी करते है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार व टोल मैनेजर दिनेश कुमार को ज्ञापन देते किसान नेता
- फोटो : संवाद
विस्तार
भाकियू किसान सेना के पदाधिकारियों ने 13 दिसंबर को किसान नेताओं की गाड़ियां निशुल्क निकलवाने व स्थानीय किसानों की समस्याओं को लेकर टोल पर हंगामा किया। टोल प्रबंधन व पुलिस ने किसान नोताओं को समझाबुझाकर शांत कराया। किसान नेताओं ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
भाकियू किसान सेना के जिलाध्यक्ष राहुल यादव व राष्ट्रीय संगठन प्रभारी माेहम्मद शमी के नेतृत्व में दर्जनभर कार्यकर्ता टोल प्लाजा पर पहुंच कर टोल प्रबंधन के खिलाफ हंगामा करने लगे। किसान नेताओं ने कहा कि कार्ड दिखाने के बावजूद टोल कर्मचारी गाड़ियों को फ्री नहीं निकालते हैं। पदाधिकारियों से अभद्रता भी करते है।
विज्ञापन
सूचना पर प्रभार निरीक्षक सुधीर कुमार पहुंच गए। टोल प्रबंधन व पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत कर दिया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन टोल मैनेजर दिनेश कुमार व प्रभारी निरीक्षक को दिया। उन्होंने कहा कि जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान न किया गया तो भाकियू किसान सेना उग्र आंदोलन करने को मजबूर होगी।
विज्ञापन