फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bhai Dooj in Aligarh Jail

भावुक पल: जेल में भाइयों के तिलक कर छलक उठीं बहनों की आंखें, देख कारागार स्टाफ भी रोक न सकेआंसू

Fri, 24 Oct 2025 11:15 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 24 Oct 2025 11:15 AM IST
सार

भाई दूज पर 1129 बहनों और 368 बच्चों ने भाइयों से मुलाकात की, जबकि 10 पुरुषों ने भी जेल में निरुद्ध बहनों से आकर मुलाकात की। वहीं अपराध निरोधक समिति की ओर से कारागार के बाहर बहनों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई थी।

विज्ञापन
Bhai Dooj in Aligarh Jail
जिला कारागार में भाई दूज पर भाई के तिलक करते ही रो गई बहन - फोटो : संवाद

विस्तार

भाई दूज पर जब जेल की चहारदीवारी मेंं कैद भाइयों के तिलक करने बहनें पहुंचीं तो भाइयों को देख उनकी आंखें छलक उठीं। 23 अक्तूबर को यह नजारा देख कारागार स्टाफ भी भावुक होता रहा। सुबह से ही बहनों की कारागार के बाहर लाइन लगने लगी थी।

विज्ञापन


वरिष्ठ जेल अधीक्षक बृजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि बहनों के लिए विशेष रूप से भाइयों से मिलने की छूट दी गई थी। भाई दूज का टीका करते समय बहनें खुश होने के साथ ही भावुक भी हो गईं। बहनों ने सुबह से ही व्रत रखकर अपने भाई की लंबी उम्र की कामना की। भाई को टीका करने के बाद ही बहनों ने अपना व्रत खोला। जब तक बहन ने टीका नहीं किया तब तक भाइयों ने भी व्रत रखा। बंदियों के परिजनों की भीड़ को देखते हुए जेल प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी। लंबी लाइन लगी होने से बहनों ने काफी देर तक इंतजार किया। जब भाइयों से मुलाकात हुई तो वह तमाम परेशानियों को भूल गईं और उनके चेहरे पर मुस्कान छा गई। हालांकि वापसी में उनकी आंखें छलक उठीं।
विज्ञापन


भाई दूज पर 1129 बहनों और 368 बच्चों ने भाइयों से मुलाकात की, जबकि 10 पुरुषों ने भी जेल में निरुद्ध बहनों से आकर मुलाकात की। वहीं अपराध निरोधक समिति की ओर से कारागार के बाहर बहनों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलीगढ़ जेल में भाई दूज
डेढ़ दर्जन पुराने बंदियों से मिलने आईं बहनें
जेल मुलाकात में 23 अक्तूबर को डेढ़ दर्जन करीब ऐसे पुराने भी बंदी रहे, जिनकी बहनें मुलाकात के लिए आईं। ये लंबे समय से कारागार में हैं। प्रतिवर्ष इनकी बहनें जेल में तिलक करने आती हैं। इनमें 10 वर्ष से निरुद्ध कर्मवीर, अरुण, पंकज, जितेंद्र व 8 वर्ष से निरुद्ध बंटी आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed