फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bhagat Singh Memorial Festival will be held before the arrival of Mohan Bhagwat.

Aligarh News: मोहन भागवत के आगमन से पूर्व होगा भगत सिंह स्मृति महोत्सव

Sun, 19 Jan 2025 12:58 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Sun, 19 Jan 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Bhagat Singh Memorial Festival will be held before the arrival of Mohan Bhagwat.
अप्रैल में आ रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत के तीन दिवसीय प्रवास से पहले होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। इसी क्रम में मार्च में सात दिन तक बलिदानी भगत सिंह स्मृति महोत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए एक समिति का गठन किया गया है। विभाग प्रचारक गोविंद व जिला प्रचारक अनमोल ने इस समिति के सदस्यों व संघ पदाधिकारियों के साथ गांव शादीपुर का भ्रमण किया, जहां बलिदानी भगत सिंह 18 महीने तक रहे थे।
विज्ञापन


जिला प्रचार प्रमुख सिकंदर चौधरी ने बताया कि भगत सिंह के बलिदान दिवस के अवसर पर 17 से 23 मार्च तक पूरे खैर में स्मृति महोत्सव मनाया जाएगा। सात दिन युवा महोत्सव, चिकित्सा शिविर, महिला संगोष्ठी और प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। सभी कार्यक्रम शादीपुर व तकीपुर गांव को केंद्रित कर किए जाएंगे, क्योंकि तकीपुर से रास्ते से पैदल चल कर भगत सिंह शादीपुर पहुंचे थे। ‘बलिदानी भगत सिंह स्मृति महोत्सव’ के नाम से एक समिति बनाई गई है। जिसमें भगत सिंह को शादीपुर बुलाने वाले ठाकुर टोडर सिंह के परिजनों सहित टप्पल के प्रबुद्ध लोगों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

इस मौके पर शादीपुर व जट्टारी में आयोजित बैठक में मनवीर सिंह, सह जिला कार्यवाह सूरज चौधरी, हरेंद्र सिंह, खंड कार्यवाह ओमवीर सिंह, सुभाष चौधरी, नगर कार्यवाह गौरव चौधरी, एड. देवेश मालान, बिजेंद्र प्रधान, प्रमेंद्रपाल सिंह उर्फ गुड्डू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बयान--

संघ अपना शताब्दी वर्ष मना रहा है। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों को समाजहित के कार्यों से जोड़ना व बलिदानी भगत सिंह के प्रति श्रद्धा पैदा करना है। सर संघचालक मोहन भागवत का प्रवास अप्रैल में होगा। -गोविंद, विभाग प्रचारक आरएसएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed