फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   BEO stuck in meeting with similar teachers during school time

Aligarh News: विद्यालय समय में सजातीय शिक्षकों के साथ बैठक करने में घिरी बीईओ

Sun, 02 Feb 2025 01:40 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
BEO stuck in meeting with similar teachers during school time
विकासखंड सहपऊ में तैनात बीईओ पूनम चौधरी विद्यालय समय में सजातीय शिक्षकों के साथ बैठकर करने में घिर गई हैं। शिकायत मिलने पर डीएम ने एसडीएम, सीओ और तहसीलदार को जांच करने के लिए मौके पर भेजा। इस दौरान वहां मौजूद शिक्षकों में खलबली मच गई और वह अफसर को देख इधर-उधर हो लिए।
विज्ञापन

डीएम को मिली शिकायत के अनुसार बीईओ ने फोन कर सहपऊ के एक गेस्ट हाउस में सजातीय शिक्षकों की बैठक बुलाई थी। यह बैठक चल रही थी, इसी बीच इसकी जानकारी अन्य शिक्षकों को हुई तो इस पर विवाद हो गया। किसी से जिलाधिकारी को भी इसकी सूचना दे दी। डीएम ने मामले की जांच के लिए एसडीएम सादाबाद संजय कुमार ,सीओ हिमांश माथुर एवं तहसीलदार अंजलि सिंह को मौके पर भेजा। बताया जा रहा है कि अधिकारियों के वहां पहुंचने से पहले ही कुछ शिक्षक चले गए थे और जो मौके पर थे, वह भी इधर-उधर जाने लगे। अधिकारियों ने बीईओ से इस बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


बीईओ ने स्थातानांतरण के बाद भी नहीं छोड़ा चार्ज

बीईओ सहपऊ पूनम चौधरी पहले भी विवादों में रही है। आगरा में तैनाती के दौरान भी उनपर आरोप लगे थे। पिछले दिनों शिक्षक संघ ने आरोपी बीईओ पर विभिन्न आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री, डीएम ,शिक्षा महानिदेशक,शिक्षा निदेशक, बेसिक शिक्षा मंत्री आदि अधिकारियों से की थी। इसके बाद बीईओ डीएम के अनुमोदन के बाद उनका स्थानांतरण नगर क्षेत्र में कर दिया गया था। उनके स्थान पर नगर क्षेत्र के बीईओ सुल्तान अहमद का स्थानांतरण बीईओ सहपऊ के पद पर किया गया था। पूनम चौधरी ने अभी तक चार्ज नहीं छोड़ा है, अब बैठक पर विवाद खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed