{"_id":"62ed6c527945f87a043dc2ba","slug":"beneficiaries-will-have-to-link-aadhar-card-for-old-age-pension-city-office-news-ali297600880","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्धावस्था पेंशन के लिए लाभार्थियों को आधार कार्ड कराना होगा लिंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्धावस्था पेंशन के लिए लाभार्थियों को आधार कार्ड कराना होगा लिंक
विज्ञापन
जिले में समाज कल्याण विभाग से वृद्धावस्था पेंशन पाने वाले लाभार्थियों को अब आवेदन के साथ ही आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक कराना होगा। अन्यथा उन्हें पेंशन की अगली किस्त नहीं मिल सकेगी।
बैंक खातों के संचालन के लिए केवाईसी भी कराना अनिवार्य होगा। इसके लिए 10 अगस्त तक अंतिम तिथि घोषित की गई है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी सूरज कुमारी ने बताया कि पेंशन लाभार्थियों के आधार लिंक कराए जाने का कार्य लगातार जारी है। उन्होंने बताया कि वृद्धावस्था पेंशन के करीब 50 फीसद लाभार्थियों के आधार कार्ड लिंक कराए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि जिले में आधार कार्ड लिंक नहीं होने से समाज कल्याण विभाग की ओर से दी जाने वाली वृद्धावस्था पेंशन रुक सकती है। उन्होंने लाभार्थियों से कहा है वे पास के ही जनसेवा केंद्र पर जाकर अपने आवेदन को खुलवाकर उसे ऑनलाइन आधार कार्ड से लिंक करा लें। इसके अलावा बैंक खाते को भी केवाईसी जरूर करा लें।