फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Beaten for asking for borrowed money, case registered

Aligarh News: उधारी के रुपये मांगने पर पीटा, मुकदमा दर्ज

Wed, 21 Aug 2024 06:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
Beaten for asking for borrowed money, case registered
गांव नगला जंगली ऊर्फ गिलहटा निवासी एक व्यक्ति ने अपने रिश्तेदार पर उधार के रुपये मांगने पर पिटाई करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

राजवीर सिंह ने बताया कि उसने अपने बेटे सुभाष की शादी प्रीति पुत्री शीशपाल सिंह निवासी नगला जंगली उर्फ गिलहटा के साथ की थी। आरोप है कि पुत्रवधू के पिता शीशपाल सिंह, रामकुमार उर्फ रामू, श्याम व सुंदर पुत्र शीशपाल सिंह ने अगस्त 2023 में पचास हजार रुपये उधार लिए थे। छह माह बाद रकम वापस देने का वादा किया था। समय बीत जाने पर रुपये वापस मांगे तो टालमटोल करने लगे। 16 जून को शाम करीब चार बजे फिर से रुपये मांगे।
विज्ञापन

आरोप है कि इसी बात पर शीशपाल, रामकुमार उर्फ रामू, श्याम, सुंदर, सतपाल, कौशल सिंह व राजू एक राय होकर घर में घुस आए। गाली गलौज करते हुए पीटना शुरू कर दिया। पुत्रवधू प्रीति व पत्नी उषा देवी ने बचाने का प्रयास किया तो उन्हें भी पीटा। जान से मारने की धमकी दी। मामले में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed