{"_id":"5dee92ca8ebc3e87b57f3355","slug":"beaten-badly-and-killed-brother-in-law-aligarh-news-ali221008290","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्तेदारों के साथ मिलकर साले ने जीजा को पीट-पीट कर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्तेदारों के साथ मिलकर साले ने जीजा को पीट-पीट कर मार डाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव टुकसान में सोमवार को साले ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर अपने जीजा को पीट-पीट कर मार डाला। पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की छानबीन कर रही थी। इस घटना को लेकर मृतक के बेटे ने अपने मामा व अन्य नामजदों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव टुकसान निवासी अयूब खां (60 वर्ष) पुत्र रसूली खां की कुछ दिन पहले अपने साले बैजू पुत्र इमामी खां निवासी इस्लामनगर थाना एत्माउद्दौला, आगरा से मोबाइल फोन पर कहासुनी हो गई थी। बाद में पिता ने मामा से फोन पर ही माफी भी मांग ली थी। सलमान के मुताबिक, पिता के माफी मांगने के बाद भी मामा बैजू नाराज था। आरोप है कि बैजू अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ सोमवार की शाम छह बजे के लगभग गांव टुकसान में अपने जीजा के यहां आ गया और उसने आते ही अपने अयूब व भांजे आमिर के साथ मारपीट कर दी।
मारपीट करने वालों में बैजू के अलावा बैजू की पत्नी रहीसा बेगम, उनका दामाद वसीम खां निवासी नगला देवी रामबाग आगरा व कई अन्य लोग भी शामिल थे। इन लोगों ने अयूब खां को जमकर पीटा। इससे अयूब गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अयूब को जिला अस्पताल लाया गया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इस घटना को लेकर मृतक के बेटे सलमान ने मामा बैजू व अन्य नामजदों के खिलाफ तहरीर दी है। इधर, इस मामले में कोतवाली हाथरस गेट के प्रभारी एसएचओ रवेंद्र कुमार ने बताया कि इस मामले में अभी तक तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।