फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   beaf meat truck trasportation ban on 10 and 11th march

महाशिवरात्रि के चलते 10 व 11 को जीटी रोड पर मीट के ट्रकों के आवागमन पर प्रतिबंध

Sun, 07 Mar 2021 01:02 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
beaf meat truck trasportation ban on 10 and 11th march
महाशिवरात्रि पर इसी रास्ते से गुजरेगें कावड़िया। - फोटो : CITY OFFICE
महाशिवरात्रि पर भक्तों की आस्था को देखते हुए जिला प्रशासन ने 10 व 11 मार्च को अलीगढ़ से दिल्ली जीटी रोड बाया बुलंदशहर जाने वाले मीट के ट्रकों पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह सभी ट्रक यमुना एक्सप्रेस-वे के रास्ते दिल्ली की ओर रवाना किए जाएंगे। सभी मीट फैक्टरी संचालकों को एडीएम सिटी की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

शहर में तालसपुर स्थित एलाना, अमलपुर कोंडला स्थित अलहसन एग्रो फूड्स, अमरपुर कोंडला स्थित अब्दुल्ला फूड्स प्रोसेसिंग, मथुरा बाईपास स्थित अलतबारक फ्रोजन फूड्स, हलाल फ्रोजन फूड्स, अम्मार फ्रोजन एक्सपोर्टस के नाम से मीट फैक्टरी संचालित हैं। इनसे हर दिन मीट दिल्ली भेजा जाता है। अभी तक ट्रकों को खुर्जा-बुलंदशहर होते हुए जीटी रोड से दिल्ली भेजा जाता है। इसी मार्ग पर खेरेश्वर मंदिर है।
विज्ञापन

जो कि हरिद्वार से आने वाले कांवड़ियों व शहर के लोगों के लिए प्रमुख शिवालयों में से एक हैं। ऐसे में मीट के ट्रकों से आने वाली गंद या मीट के टुकड़े गिरने से किसी भी प्रकार से कानून व्यवस्था न बिगड़े। भक्तों की आस्था का ख्याल रखते हुए जिला प्रशासन ने इस मार्ग पर मीट के ट्रकों को प्रतिबंधित किया है। एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी के मुताबिक सभी मीट फैक्ट्रियों को नोटिस जारी कर दिए हैं। 10 व 11 मार्च को मीट के ट्रकों को खैर, यमुना एक्सप्रेस वे होते हुए दिल्ली रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर के आसपास बिकने वाले प्रसाद व भंडारे की जांच करेगा एफडीए
महाशिवरात्रि को लेेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने भी तैयारी कर ली है। शहर के तीन प्रमुख शिवालयों अचलेश्वर धाम, खेरेश्वर धाम और राज राजेश्वर धाम मंदिर के पास 11 मार्च को खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी तैनात रहेंगे। प्रत्येक मंदिर के पास दो-दो अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। यह टीम मंदिर के आसपास बिकने वाली खाद्य सामग्री व प्रसाद की गुणवत्ता की जांच करेगी।

इसके साथ ही शहर में प्रसाद स्वरूप वितरण होने वाले भंडारों पर भी खाद्य सुरक्षा विभाग की निगाह रहेगी। जिला अभिहित अधिकारी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि सभी इंस्पेक्टरों को निर्देश दे दिए हैं। इससे पूर्व महाशिवरात्रि पर अत्यधिक बिकने वाले कुटू के आटा और सिंघाड़ी की जांच के लिए भी सैंपलिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed