फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Be healthy with exercise, better routine and balanced diet

Aligarh News: व्यायाम, बेहतर दिनचर्या और संतुलित आहार से बनें सेहतमंद

Mon, 19 Dec 2022 09:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Be healthy with exercise, better routine and balanced diet
डीएस कॉलेज के ऑडीटोरियम में फिजियोथेरेपिस्ट द्वारा कार्यक्रम में प्रशिक्षण देते ट्रेनर। संवाद - फोटो : CITY OFFICE
भागदौड़ भरी जिंदगी में खुद को सेहतमंद रखना एक चुनौती है। अगर व्यायाम, उत्तम दिनचर्या और संतुलित आहार करें तो तनाव, थकावट और नीरसता आपको छू नहीं सकती। इसकी जानकारी डीएस कॉलेज के सभागार में आयोजित द्वितीय राष्ट्रीय फिजियोथेरेपी सम्मेलन में जुटे देशभर के फिजियोथेरेपिस्ट ने दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ कोल विधायक अनिल पाराशर, पूर्व विधायक संजीव राजा, इंडियन फिजियोथेरेपिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजीव कुमार झा व मिस दिवा सुपर नेशनल-2019 शैफाली सूद ने दीप प्रज्जवलन कर किया। कोल विधायक अनिल पाराशर ने लोगों को स्वस्थ जीवन जीने के लिए फिजियोथेरेपी अपनाने की सलाह दी।
विज्ञापन

पूर्व शहर विधायक संजीव राजा ने उपचार की इस विधा को स्वस्थ समाज के लिए वरदान बताया। फिजियो गाइड टीम के अध्यक्ष डॉ. केके शर्मा ने बताया कि डॉ. एजाज सईद ने स्पोर्ट्स इंजरी, डॉ. संजीव झा ने सॉफ्ट टिश्यू इंजरी, जिसमें गर्दन व शरीर की समस्याएं होती हैैं, के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अनुराग जादौन ने बताया कि डॉ. मीन, डॉ. सूरज कुमार, डॉ. प्रियंका, डॉ. श्वेता ने शोध प्रस्तुत किए। डॉ. नवीन उपाध्याय ने बताया कि इस आयोजन में सर्वश्रेष्ठ कॉलेज, सर्वश्रेष्ठ अकदमिक अवार्ड, सर्वश्रेष्ठ क्लिनिकल अवार्ड से प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. हेमंत चौहान, डॉ. कुलदीप वर्मा, डॉ. मनोज वर्मा, डॉ. पर्व सक्सेना, डॉ. मोहित दीक्षित, डॉ. मनोज वर्मा, डॉ. धीरेंद्र चावला, डॉ. धर्मेंद्र, डॉ. पारुल, डॉ. रेनू गिरि, डॉ. नेहा दुबे, डॉ. अभिषेक फौजदार, डॉ. मनोज वर्मा, डॉ. मोहित दीक्षित, डॉ. एन चावला, डॉ. धर्मेंद्र, डॉ. रेनू गिरि, डॉ. नेहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed