फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Be alert, your father's account will be hacked through online games

Cyber Crime: रहें सतर्क... ऑनलाइन गेम के जरिये आपके पापा का खाता हो जाएगा हैक

Fri, 07 Oct 2022 02:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 07 Oct 2022 02:00 AM IST
सार

छेरत स्थित अलीगढ़ कॉलेज ऑफ एजुकेशन में आयोजित कार्यशाला में उन्होंने बताया कि भारत सरकार साइबर जागरूकता को लेकर गंभीर है। साइबर अपराधियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है और गिरफ्तारी भी हो रही हैं। ऐसे में जरूरत है, ज्यादा से ज्यादा जागरूक रहने की है।

विज्ञापन
Be alert, your father's account will be hacked through online games
cyber crime - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आप अगर ऑनलाइन हैं और गेम खेल रहे हैं तो हैकर आपके गेम के जरिये आपके पिता के बैंक खाते तक पहुंच सकता है। इसलिए ऐसा कोई गेम, सॉफ्टवेयर या एप्लीकेशन किसी भी कीमत पर डाउनलोड न करें जो आपसे बैंक खाते की डिटेल मांगे। साथ ही, अपने हर एकाउंट पर टू-स्टेप लॉक जरूर लगाएं। ये बातें बृहस्पतिवार को साइबर जागरूकता अभियान की प्रथम वर्षगांठ पर सीओ साइबर थाना नीलम शर्मा व इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह ने कहीं।

विज्ञापन


छेरत स्थित अलीगढ़ कॉलेज ऑफ एजुकेशन में आयोजित कार्यशाला में उन्होंने बताया कि भारत सरकार साइबर जागरूकता को लेकर गंभीर है। साइबर अपराधियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है और गिरफ्तारी भी हो रही हैं। ऐसे में जरूरत है, ज्यादा से ज्यादा जागरूक रहने की है।
विज्ञापन


तभी इस अपराध को जड़ से खत्म किया जा सकता है। इस दौरान अरविंद नारायण श्रीवास्तव की टीम ने कठपुतली के नाटक के जरिये साइबर बचाव के उपाय बताए। साइबर विशेषज्ञ नितीश कुमार की टीम ने नुक्कड नाटक पेश किया। इस मौके पर एसआई समरपाल सिंह, मनोज कुमार, महेश कुमार, कुसुमलता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी भी कीमत पर किसी को न बताएं ओटीपी-सीवीवी नंबर
जिला साइबर टीम द्वारा डीएस इंटर कालेज में साइबर जागरूकता वर्कशॉप आयोजित की गई। इस दौरान साइबर एक्सपर्टों द्वारा जागरूकता संबंधी जानकारी दी गईं। इस मौके पर कहा कि किसी भी कीमत पर अपना ओटीपी, पिन या सीवीवी नंबर किसी से साझा न करें। इस अपराध से सिर्फ जागरूक व सतर्क रहकर ही बचा जा सकता है। इस मौके पर साइबर सेल प्रभारी राकेश कुमार द्वारा विभिन्न जानकारियां दी गईं।


हैकर द्वारा ठगे गए 49 हजार 500 रुपये वापस कराए
साइबर सेल द्वारा महिला संग हुई 49,500 रुपये की साइबर ठगी के मामले में रुपये वापस कराए गए हैं। कुलदीप विहार की महिला ममता वर्मा संग 10 जुलाई 2022 को साइबर ठगी हुई, जिसमें 49,500 रुपये बैंक खाते से पार कर दिए गए। इस शिकायत पर साइबर सेल ने प्रयास कर रुपये वापस कराए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed