फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Baroli, Dalvir's Atrauli also returned home

बरौली फिर दलवीर की अतरौली भी घर लौटी

Sun, 12 Mar 2017 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Sun, 12 Mar 2017 02:30 AM IST
विज्ञापन
Baroli, Dalvir's Atrauli also returned home
जीत के बाद खुशी मनाते सांसद राजवीर सिंह राजू व अन्य। - फोटो : Amar Ujala
अभिषेक शर्मा
विज्ञापन

17वीं विधानसभा के लिए जिले की दो प्रतिष्ठापूर्ण सीट बरौली और अतरौली में जबरदस्त मुकाबला हुआ। चुनाव से ऐन पहले रालोद का दामन छोड़कर भाजपा में आए ठा.दलवीर सिंह ने बरौली फिर जीतकर और राजस्थान के राज्यपाल के पौत्र संदीप सिंह ने अतरौली जीत कर कई रिकार्ड बनाए हैं। बरौली में 12वीं बार फिर इतिहास रचा गया और जीत का सेहरा ठाकुर बिरादरी से ही ताल्लुक रखने वाले दलवीर सिंह के सिर बंधा है।

इसी तरह अतरौली से संदीप सिंह ने सीट वापस अपने घर में लाकर जिले के सबसे युवा विधायक बनने का ताज पहना है।
बात बरौली से शुरू करें तो 2002 और 2007 के चुनाव में इस सीट पर लगातार दो बार ठा. जयवीर सिंह विजयी रहे थे। उन्होंने दोनों बार अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रालोद के पूर्व मंत्री ठा.दलवीर सिंह को हराया था। इससे पहले 1991 में सुरेंद्र सिंह चौहान को हराकर और 1996 में भाजपा के मुनीष गौड़ को हराकर दलवीर सिंह ने विधानसभा का रास्ता तय किया था।
विज्ञापन


इसके बाद 2012 में वह रालोद से चुनाव जीते। इस बार वह लगातार दूसरी बार चुनाव जीते हैं और इस सीट से लगातार दूसरी बार विधायक बनने वाले तीसरे नेता बने हैं। इससे पहले सुरेंद्र सिंह चौहान, जयवीर सिंह लगातार दो बार विधायक रहे हैं। वहीं दलवीर सिंह ने चौथी बार विधायकी जीतकर सुरेंद्र सिंह चौहान की बराबरी हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बात अतरौली पर करें तो 50 वर्षों में दस बार विधायक रहे कल्याण सिंह की सीट पिछली दफा उनके परिवार से खिसक गई थी। उनकी पुत्रवधू को सपा के वीरेश यादव ने रिकार्ड मतों से हराया था। मगर इस बार उनके पौत्र संदीप ने रिकार्ड मतों से जीत हासिल कर सीट अपने बाबूजी की झोली में डाली है। प्रदेश में अतरौली सीट कल्याण सिंह के नाम से ही जानी जाती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed