फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Barauli became hot seat, announcement of parties stopped

अलीगढ़ः बरौली बनी हॉट सीट, कई दलों की घोषणा रुकी

Sat, 15 Jan 2022 01:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Barauli became hot seat, announcement of parties stopped
वैसे तो बरौली सीट पर मुकाबला हमेशा रोचक रहा है। जिले के दो सियासी वीर पिछले दो दशक से इस सीट पर आमने-सामने रहे हैं और सीट यूपी की हॉट व वीआईपी सीट मानी जाती है। मगर इस बार मुकाबला और ज्यादा रोचक इसलिए है कि दोनों वीर एक ही दल यानी भाजपा से दावेदार हैं। अभी भाजपा ने अपनी सीटों की घोषणा नहीं की है। इस मुकाबले पर अन्य सियासी दलों का भी गौर है और कई दलों ने बरौली के इस मुकाबले को देखने की खातिर अपनी सीटों की घोषणा नहीं की है। अंदरखाने साफ संकेत हैं कि भाजपा की सूची देखने के बाद ही इस सीट पर अन्य दल कोई फैसला लेंगे और संकेत जिले में बड़े सियासी उलटफेर के भी मिल रहे हैं।
विज्ञापन

प्रदेश व केंद्र की सत्ताधारी भाजपा में मौजूदा विधायक ठा. दलवीर सिंह और भाजपा से ही एमएलसी पूर्व मंत्री ठा.जयवीर सिंह की बरौली सीट पर मजबूत दावेदारी है। दोनों की अपनी-अपनी पैरोकारी है। हालांकि बृहस्पतिवार को एक टीवी चैनल द्वारा जिले की बरौली सहित पांच सीटों की अनुमानित सूची जारी किए जाने के बाद जयवीर सिंह का पलड़ा भारी माना जा रहा है। सियासी जानकारों की मानें तो जयवीर सिंह की पैरोकारी भारी पड़ रही है। हालांकि पार्टी ने अभी आधिकारिक सूची जारी नहीं की, मगर अन्य दलों के अलंबरदार इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। भाजपा की सीट का इंतजार सपा, रालोद में बेसब्री से हो रहा है। इसके अलावा कुछ अन्य फेरबदल के भी संकेत मिल रहे हैं।
विज्ञापन

दूसरा खेमा बड़े उलटफेर के मूड में
हालांकि दलवीर सिंह खेमे की ओर से अभी तक साफ-साफ कुछ नहीं कहा गया है। मगर उनके अपने पैरोकार लखनऊ से दिल्ली की दौड़ लगा रहे हैं। अंदरखाने उनकी ओर से बड़े उलटफेर के संकेत मिल रहे हैं। इसे लेकर उनकी टीम पूरी तरह चुप्पी साधे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हमारी पार्टी की टिकटों की घोषणा शनिवार तक होने की उम्मीद है। बरौली के अलावा खैर पर भी फैसला होना है। हाईकमान स्तर पर अन्य दलों के दावेदारों के नाम भी देखे जा रहे हैं। सभी समीकरण देखकर ही निर्णय लिया जाएगा।

- कालीचरण सिंह, रालोद जिलाध्यक्ष
- हमारी सभी सीटों पर वैसे तो प्रत्याशी फाइनल हैं। मगर अभी कुछ पर विमर्श चल रहा है। यह भी कहना गलत नहीं है कि कुछ सीटों पर भाजपा के दावेदारों की सूची का इंतजार हो रहा है। चूंकि सभी तरह के समीकरण बैठाए जाएंगे। उम्मीद है कि शनिवार शाम तक घोषणा कर दी जाएगी।
- रतनदीप सिंह, बसपा जिलाध्यक्ष
- हमारी दो सीटें फाइनल हैं, शेष दो पर प्रत्याशी घोषित करने पर मंथन चल रहा है। यह भी उम्मीद है कि शनिवार तक यह दोनों सीटें भी फाइनल हो जाएंगी।
- गिरीश यादव, सपा जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed