फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bar Association

सामूहिक भोज आचार संहिता का उल्लंघन, पर्चा होगा रद्द

Wed, 09 Dec 2020 02:11 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 02:11 AM IST
विज्ञापन
Bar Association
दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर प्रत्याशियों ने अपनी-अपनी जीत सुुनिश्चित करने के लिए दावा ठोकना शुरू कर दिया है। दीवानी से लेकर कलक्ट्रेट तक दावतों का दौर चल रहा है। इस बीच मंगलवार को निर्वाचन अधिकारी जगदीश सारस्वत ने बार के सदस्यों के साथ बैठक की और कोविड-19 को लेकर जारी गाइड लाइन व चुनाव की आचार संहिता पर विचार विमर्श किया।
विज्ञापन

इसमें तय हुआ कि कोई भी प्रत्याशी मतदाताओं को सामूहिक भोज नहीं कराएगा। ऐसा करने पर उक्त प्रत्याशी का पर्चा रद कर दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि चुनाव को लेकर जिलाधिकारी से वार्ता की गई है। उनको आश्वासन दिया गया है कि प्रचार से लेकर मतदान व मतगणना तक में किसी भी प्रकार से कोविड गाइड लाइन का उल्लंघन नहीं होने दिया जाएगा। सभी सदस्य व प्रत्याशी चुनाव के दौरान एक जगह पर एकत्रित नहीं होंगे। मास्क अनिवार्य रूप से पहनेंगे। शारीरिक दूरी का भी विशेष ध्यान रखेंगे। बैठक में अध्यक्ष गणेश कुमार शर्मा, महासचिव कुलदीप आदित्य गुप्ता, एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन प्रदीप कुमार सिंह व अन्य मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed