{"_id":"63d53d229253632e7f2b6b49","slug":"banks-strike-postponed-now-open-on-30-and-31-january-2023-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: अब 30, 31 जनवरी को खुलेंगी बैंक, हड़ताल हुई स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: अब 30, 31 जनवरी को खुलेंगी बैंक, हड़ताल हुई स्थगित
Sat, 28 Jan 2023 08:50 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 28 Jan 2023 08:50 PM IST
सार
बैंक कर्मियों की 30 एवं 31 जनवरी को होने वाली प्रस्तावित अखिल भारतीय हड़ताल को मुंबई में हुई सुलह बैठक के उपरांत स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
विस्तार
विभिन्न लंबित मांगों को लेकर आंदोलनरत बैंक कर्मियों की 30 एवं 31 जनवरी को होने वाली प्रस्तावित अखिल भारतीय हड़ताल को मुंबई में हुई सुलह बैठक के उपरांत स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
संयोजक वीके शर्मा ने बताया कि हड़ताल को लेकर एक सुलह बैठक बुलाई गई थी। जिसमें आईबीए ने सहमति व्यक्त करते हुए बैंक कर्मियों की समस्याओं एवं मुद्दों पर चर्चा करते हुए निर्णय लिया कि अनुचित विलंब से बचने के लिए ऐसी बैठकें समय-समय पर आयोजित की जाएंगी। पांच दिवसीय कार्य सप्ताह, पेंशन और एनपीएस से पुरानी पेंशन योजना में परिवर्तन, कर्मचारी संघों और अधिकारी संघों के साथ आम बैठक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन