फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bank takes over Aligarh first meat exporter company Hind Agro

अलीगढ़ की पहली मीट निर्यातक कंपनी: हिंद एग्रो पर बैंक ने लिया कब्जा, लोन अदा न करने पर हुई कार्रवाई

Fri, 16 Aug 2024 12:25 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 16 Aug 2024 12:25 PM IST
सार

हिंद एग्रो मीट एक्सपोर्ट अलीगढ़ की पहली मीट निर्यातक कंपनी है। यहां से मीट की सप्लाई विदेशों में होती थी। कंपनी में अनियमिताओं के आरोप में लंबे समय से ताला लगा हुआ था। बैंक ऋण के रूप में बड़ी रकम चुकता न करने पर कंपनी को दिवालिया घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
Bank takes over Aligarh first meat exporter company Hind Agro
कब्जे के दौरान कागज देखते हुए एएसपी अमृत जैन - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अलीगढ़-अनूपशहर रोड पर छेरत स्थित जिले की पहली मीट निर्यातक कंपनी हिंद एग्रो इंडस्ट्रीज लिमिटेड को बैंक ऑफ बड़ौदा का ऋण अदा न करने पर दिवालिया घोषित कर दिया गया है। 12 अगस्त को एनसीएल कोर्ट (नेशनल कंपनी लॉ कोर्ट) के निर्देश पर पुलिस की मौजूदगी में बैंक ने कंपनी पर कब्जा प्राप्त कर लिया। इस दौरान कर्मचारी कार्रवाई के विरोध में आ गए। उन्होंने पुराने देयकों को दिलाए जाने की मांग उठा कर हंगामा शुरू कर दिया। एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट ने बताया कि कोर्ट के आदेश का अनुपालन कराया गया है। कंपनी के कुछ कर्मचारी विरोध में जरूर आए थे, लेकिन उन्हें समझाकर शांत करा दिया गया।

विज्ञापन


हिंद एग्रो मीट एक्सपोर्ट अलीगढ़ की नामचीन कंपनियों में शुमार रही है। यहां से मीट की सप्लाई विदेशों में होती थी। कंपनी में अनियमिताओं के आरोप में लंबे समय से ताला लगा हुआ था। बैंक ऋण के रूप में बड़ी रकम चुकता न करने पर कंपनी को दिवालिया घोषित कर दिया गया। इसको लेकर बैंक ऑफ बड़ौदा ने ओटीएस (एकमुश्त समाधान योजना) में कंपनी से समझौता करने का भी प्रयास किया। 
विज्ञापन


इसके बाद एनसीएल कोर्ट में वाद दायर करते हुए बैंक के पक्ष में स्वामित्व का कब्जा दिलाने की मांग रखी। इस पर एनसीएल कोर्ट की दो सदस्यीय पीठ में शामिल प्रवीण गुप्ता सदस्य (न्यायिक) व आशीष वर्मा सदस्य (तकनीकी) ने सुनवाई की। पीठ ने बैंक के पक्ष में आदेश पारित किया। जिसमें कंपनी के व्यवसाय रिकॉर्ड सहित कॉर्पोरेट देनदारी की सभी परिसंपत्तियों को नियंत्रण लेने के लिए आरपी परमजीत सिंह भाटिया को अधिकार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद बैंक प्रतिनिधि हिंद एग्रो इंडस्ट्रीज लिमिटेड कंपनी को कब्जे में लेने के लिए पहुंचे, लेकिन कंपनी के कर्मचारियों के विरोध के आगे कब्जा लेने की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। कोर्ट ने कब्जा दिलाने के लिए डीएम व एसएसपी को आदेश दिए। एएसपी अमृत जैन, नायब तहसीलदार कोल रतन कुमार के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने बैंक के पक्ष में कब्जा दिलवाया। इस दौरान कंपनी के स्वामी पक्ष के लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed