{"_id":"579a65fe4f1c1b1a4f21efc8","slug":"bank-strike-today-expected-to-hit-800-million-turnover","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक हड़ताल आज, 800 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक हड़ताल आज, 800 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने की आशंका
अमर उजाला/ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
बैंक हड़ताल आज, 800 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने की आशंका
- फोटो : महीपाल सिंह
देशव्यापी हड़ताल की पूर्व संध्या पर बैंककर्मियों ने रेलवे रोड स्थित इलाहाबाद बैंक मुख्य शाखा पर धरना देकर जोरदार प्रदर्शन किया। बैंककर्मियों की हड़ताल के कारण करीब 800 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।
गुरुवार को यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बैनर तले सार्वजनिक क्षेत्र के बैंककर्मियों ने रेलवे रोड स्थित इलाहाबाद बैंक मुख्य शाखा के सामने धरना-प्रदर्शन किया। संयोजक वीके शर्मा ने बताया कि हड़ताल का आयोजन सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का निजीकरण करने, लिय करने तथा अधिकारी एवं कर्मचारी विरोधी बैंकिंग सुधारों को लागू करने के विरोध में किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि जनपद के करीब 200 से अधिक शाखाएं बंद रहेगी और 800 से लेकर 1000 करोड़ तक कारोबार प्रभावित होने की आशंका है। इकाई अध्यक्ष रंजीत सिंह ने कहा कि लगभग 76 हजार करोड़ की राशि ऐसी है, जिसको जान बुझ कर चुकता नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को प्रात: 10.30 बजे पीएनबी की सिविल लाइन्स शाखा के पास बैंककर्मी एकत्रित होंगे और जुलूस के रूप में एसबीआई मुख्य शाखा पहुंचेंगे।